Stock Market Update: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों को एक दिन में 1.6 लाख करोड़ का हुआ घाटा

Share Market Close: कमजोर ग्लोबल संकेतों और आईटी-टेक शेयरों में भारी बिकवाली के चलते शेयर बाजार में आज तगड़ी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स जहां 671 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,412 के स्तर पर आ गया। यह लगातार दूसरा दिन है, जब भारतीय शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में निवेशकों को आज 1.60 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो गया

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 9:29 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज गिरकर 262.70 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: कमजोर ग्लोबल संकेतों और आईटी-टेक शेयरों में भारी बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजारो में शुक्रवार 10 मार्च को तगड़ी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स जहां 671 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,412 के स्तर पर आ गया। यह लगातार दूसरा दिन है, जब भारतीय शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज के कारोबार में सबसे अधिक बिकवाली फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, आईटी और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। वहीं पावर और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स आज हरे निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 0.66% और 0.57% की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में निवेशकों को आज 1.60 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 671.15 अंक या 1.12% गिरकर 59,135.13 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 176.70 अंक या 1% लुढ़ककर 17,412.90 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 1.6 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 मार्च को गिरकर 262.70 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 9 मार्च को 264.30 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये की गिरावट है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 9 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक 0.95% की तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), पावर ग्रिड (Power Grid) और सन फार्मा (Sun Pahrma) के शेयरों में सबसे अधिक उछाल रही और ये करीब 0.28% से लेकर 0.78% की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Stock Market Crash: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में आई बड़ी गिरावट, जानें 5 कारण

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 2.58% की गिरावट रही। इसके बाद एचडीएफसी (HDFC), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 1.94% से लेकर 2.09% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,087 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,611 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,418 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,087 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 106 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।