Get App

Stock Market Update: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों को एक दिन में 1.6 लाख करोड़ का हुआ घाटा

Share Market Close: कमजोर ग्लोबल संकेतों और आईटी-टेक शेयरों में भारी बिकवाली के चलते शेयर बाजार में आज तगड़ी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स जहां 671 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,412 के स्तर पर आ गया। यह लगातार दूसरा दिन है, जब भारतीय शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में निवेशकों को आज 1.60 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो गया

Vikrant singhअपडेटेड Mar 10, 2023 पर 9:29 PM
Stock Market Update: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों को एक दिन में 1.6 लाख करोड़ का हुआ घाटा
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज गिरकर 262.70 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: कमजोर ग्लोबल संकेतों और आईटी-टेक शेयरों में भारी बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजारो में शुक्रवार 10 मार्च को तगड़ी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स जहां 671 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,412 के स्तर पर आ गया। यह लगातार दूसरा दिन है, जब भारतीय शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज के कारोबार में सबसे अधिक बिकवाली फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, आईटी और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। वहीं पावर और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स आज हरे निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 0.66% और 0.57% की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में निवेशकों को आज 1.60 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 671.15 अंक या 1.12% गिरकर 59,135.13 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 176.70 अंक या 1% लुढ़ककर 17,412.90 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 1.6 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 मार्च को गिरकर 262.70 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 9 मार्च को 264.30 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये की गिरावट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें