Share Market: शेयर बाजार में आज लोगों के ₹2.17 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 450 अंक लुढ़ककर हुआ बंद

Share Market Close: चौतरफा बिकवाली के बीच शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 80.16 अंक गिरकर 60,433.43 के स्तर पर आ गया हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 18,018.25 के स्तर पर बंद हुआ। सभी सेक्टर के इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए हैं। निवेशकों को बाजार में आज की गिरावट से करीब 2.14 लाख करोड़ रुपये का तगड़ा नुकसान हुआ है

अपडेटेड Jan 06, 2023 पर 10:42 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 279.78 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: चौतरफा बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार आज यानी शुक्रवार 6 जनवरी को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 452.90 अंक गिरकर 59,900.37के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 127.95 अंक लुढ़ककर 17,864.20 के स्तर पर आ गया। सभी सेक्टर के इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए हैं। वहीं BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.72% और 0.69% टूटकर बंद हुआ। इस चौतरफा गिरावट के बीच शेयर बाजार में आज निवेशकों को करीब 2.17 लाख करोड़ रुपये का तगड़ा नुकसान हुआ है।

निवेशकों के आज ₹2.14 लाख करोड़ डूबे

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन शुक्रवार 6 जनवरी को घटकर 279.78 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 5 जनवरी को 281.95 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 2.17 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 5 शेयर बढ़त के साथ हुए बंद


सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 5 शेयर ही आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 1.07 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), नेस्ले इंडिया (Nestle India), आईटीसी (ITC) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.23% से लेकर 1.01% की उछाल के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Franklin Templeton को टेक स्टॉक्स में दिख रहे कमाई के मौके, इन दो शेयरों पर लगाया दांव

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के कुल 25 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी टीसीएस (TCS) में 3.03% की सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) भी आज 2.76 फीसदी से लेकर 1.88 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

आज 2,070 कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज 3,638 शेयरों में कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,435 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,070 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 133 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।