Get App

Share Market Crash: शेयर बाजार इन 6 कारणों से फिर क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी ने 25,000 का स्तर तोड़ा

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 21 जनवरी को लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 950 अंकों से भी अधिक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी भी 25,000 के लेवल को तोड़कर उसके नीचे चला गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, तिमाही नतीजों से मिलेजुले संकेत और बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच निवेशकों का भरोसा डगमगाया नजर आ रहा है

Vikrant singhअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 4:10 PM
Share Market Crash: शेयर बाजार इन 6 कारणों से फिर क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी ने 25,000 का स्तर तोड़ा
Share Market Crash: इंडिया VIX इंडेक्स करीब 4% चढ़कर 13.22 पर पहुंच गया

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 21 जनवरी को लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 1000 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी भी 25,000 के लेवल को तोड़कर उसके नीचे चला गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, तिमाही नतीजों से मिलेजुले संकेत और बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच निवेशकों का भरोसा डगमगाया नजर आ रहा है। बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में थे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1.5 फीसदी से अधिक लुढ़क गए।

इससे एक दिन पहले मंगलवार को शेयर बाजार में पिछले 8 महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी और सेंसेक्स क्रमशः करीब 1.4% और 1.3% टूट गए थे। बाजार के सेंटीमेंट पर कई नेगेटिव खबरों का एक साथ असर दिखा।

हालांकि बाद में बाजार ने कुछ रिकवरी की। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 270.84 अंक या 0.33% की गिरावट के साथ 81,909.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 75.00 अंक या 0.30% टूटकर 25,157.50 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 6 बड़े कारण रहे-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें