Stock Market Fall: ईरान और अमेरिका के बीच शांति की उम्मीदों पर कच्चा तेल धड़ाम हुआ तो आज शुरुआती कारोबार में ही घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी उछल पड़े और डेढ़ फीसदी की बढ़त के साथ खुले। हालांकि फिर इजरायल के रक्षा मंत्री के बयान पर मुनाफावसूली का दबाव दिखा और इंट्रा-डे के हाई लेवल से सेंसेक्स 650 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी 24 हजार के पार जाने के बाद टूटकर 23850 के नीचे तक आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप ने दम बनाए रखा । निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में इंट्रा-डे में डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त आई और दिन के आखिरी तक इनमें 1% से अधिक की बढ़त बनी रही।
आज सेंसेक्स (Sensex) 736.38 प्वाइंट्स यानी 0.97% के उछाल के साथ 76,264.33 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 231.00 प्वाइंट्स यानी 0.98% की बढ़त के साथ 23,853.90 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1293.12 प्वाइंट्स उछलकर 76,821.07 तक पहुंच गया था जिससे यह 680.63 प्वाइंट्स फिसलकर 76,140.44 और निफ्टी भी 388.50 प्वाइंट्स चढ़कर 24,011.40 तक पहुंचा था जिससे यह 193.60 प्वाइंट्स टूटकर 23,817.80 तक आ गया।
Stock Market Fall: इन वजहों से बना दबाव
इजरायल के डिफेंस चीफ का कहना है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वह एक ऐसी नीति पर काम कर रहे हैं जिसके तहत लेबनान, सीरिया और गाजा के सिक्योरिटीज एरियाज में IDF की सेनाएं बनी रहेंगी। इजरायल के रक्षा मंत्री का कहना है कि स्थानीय निवासियों और सभी आतंकी बुनियादी ढांचों को हटाया जाएगा। उन्होंने टेरिटरी और सिक्योरिटी एरियाज पर कब्ज़े को इस लड़ाई में IDF की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के अन्य सीनियर लीडर्स तक पहुंचा दी है।
दो ही दिन में सेंसेक्स करीब 3000 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी ने आज फिर 24 हजार का लेवल छुआ तो इस तेजी का फायदा उठाने के लिए मुनाफावसूली होने लगी।
एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक निफ्टी के मंथली ऑप्शंस 24,000 और 25,000 पर लगातार कॉल रेजिस्टेंस दिखा रहे हैं तो दूसरी तरफ पुट सपोर्ट पिछले हफ्ते के 24,000 और 25,000 के कंसंट्रेशन से नीचे खिसककर 23,000 और 23,500 पर आ गया है, जो सेंटिमेंट को लेकर सावधानी और नीचे की तरफ रेंज खिसकने का संकेत है। ऐसे में एक्सिस सिक्योरिटीज का अनुमान है कि निफ्टी फ्यूचर्स 23,000 और 24,000 के बीच ऊपर-नीचे होगा, जिसमें 23,500 एक मजबूत सपोर्ट लेवल के तौर पर काम करेगा।
ऑप्शन चेन के हिसाब से 23,500 स्ट्राइक के आसपास मजबूत सपोर्ट है क्योंकि वहां काफी पुट राइटिंग एक्टिविटी हुई है, जबकि 23,800 और 24,000 स्ट्राइक के पास रेजिस्टेंस दिख रहा है जहां कॉल राइटर्स एक्टिव हैं। इन रेजिस्टेंस लेवल के ऊपर ब्रेकआउट होने से नई शॉर्ट कवरिंग हो सकती है और ऊपर की तरफ तेजी बढ़ सकती है।
चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक प्राइस स्ट्रक्चर के हिसाब से एक मजबूत बुलिश कैंडल का बनना और अहम रिट्रेसमेंट लेवल के ऊपर क्लोजिंग होना निचले लेवल पर एक्युमुलेशन और बढ़ती डिमांड का संकेत है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि आने वाले कारोबारी दिनों में खरीदारी बढ़ती है तो ब्रेकआउट को लेकर पक्के तौर पर कुछ सकेंगे और हाई रेजिस्टेंस जोन की तरफ बढ़ने की संभावना बेहतर होगी।
सेक्टरवाइज फार्मा सेक्टर शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट से आगे बढ़ा और निफ्टी फार्मा आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।