Get App

Stock Market Crash: सेंसेक्स-निफ्टी में 6 साल की सबसे बड़ी मंथली गिरावट, क्या और गिरेगा शेयर बाजार?

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए मार्च का महीना बेहद निराशाजनक साबित हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले छह सालों, यानी मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी मंथली गिरावट देखने को मिली। महीने के आखिरी कारोबारी दिन 30 मार्च को भी बाजार में भारी बिकवाली रही। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 2% से ज्यादा टूटकर बंद हुए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 5:31 PM
Stock Market Crash: सेंसेक्स-निफ्टी में 6 साल की सबसे बड़ी मंथली गिरावट, क्या और गिरेगा शेयर बाजार?
Stock Market Crash: निफ्टी-50 इंडेक्स में मार्च महीने के दौरान 11.3% की गिरावट आई

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए मार्च का महीना बेहद निराशाजनक साबित हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले छह सालों, यानी मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी मंथली गिरावट देखने को मिली। महीने के आखिरी कारोबारी दिन 30 मार्च को भी बाजार में भारी बिकवाली रही। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 2% से ज्यादा टूटकर बंद हुए। इस पूरे महीने की गिरावट ने निवेशकों को झकझोर कर रख दिया।

सोमवार को कारोबार के अंत में 1,635.67 अंक यानी 2.22% गिरकर 71,947.55 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 488.20 अंक यानी 2.14% टूटकर 22,331.40 के स्तर पर आ गया। यह अप्रैल 2025 के बाद का निफ्टी का सबसे निचला स्तर है।

मार्च बना 2020 के बाद सबसे खराब महीना

मार्च 2026 बाजार के लिए पिछले 6 सालों का सबसे खराब महीना साबित हुआ। निफ्टी-50 में इस दौरान 11.3% की गिरावट आई। वहीं बैंक निफ्टी इंडेक्स इस महीने 16.94% तक टूट गया। अगर पूरे तिमाही की बात करें तो भी हालात बेहतर नहीं रहे। मार्च तिमाही में निफ्टी 14.54% और बैंक निफ्टी 15.62% गिरा, जो कोविड काल (2020) के बाद का सबसे खराब प्रदर्शन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें