Sensex में 600 अंकों की गिरावट, Nifty आया 24200 के नीचे, फिर भी निवेशकों की बढ़ी दौलत

Stock Market Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज मार्केट में कोहराम मच गया। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आंच में सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 600 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी (Nifty) भी 24200 के नीचे आ गया। हालांकि निवेशकों की दौलत में शुरुआती कारोबार में हल्का इजाफा हुआ। जानिए ऐसा कैसे हुआ और कौन सेक्टर मार्केट पर अधिक दबाव बना रहा है

अपडेटेड Jul 20, 2026 पर 9:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 17 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 964.58 प्वाइंट्स यानी 1.25% के उछाल के साथ 78,151.45 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 261.55 प्वाइंट्स यानी 1.09% की बढ़त के साथ 24,334.30 पर बंद हुआ था। आज ये गिरावट के साथ खुले हैं।

Stock Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आंच और बढ़ी तो कच्चा तेल उबल पड़ा जिसकी आंच मार्केट तक भी पहुंची। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल उछलकर $90 के पार पहुंचा तो मार्केट में धड़ाधड़ बिकवाली होने लगी और इक्विटी बेंमचार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 धड़ाम हो गए। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24200 के नीचे आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मार्केट में थोड़ी रौनक है लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लगभग फ्लैट हैं।

सेक्टरवाइज फार्मा और पीएसयू बैंक मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं जिनके निफ्टी इंडेक्स में 1% की बढ़त है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब ढाई फीसदी फिसला है। इस मिले-जुले माहौल में ओवरऑल आज शुरुआती कारोबार में ही BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹14 हजार करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹14 हजार करोड़ से अधिक की तेजी आई।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:22 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 569.80 प्वाइंट्स यानी 0.73% की फिसलन के साथ 77,581.65 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 145.80 प्वाइंट्स यानी 0.60% की गिरावट के साथ 24,188.50 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 609.37 प्वाइंट्स टूटकर 77,542.08 तक और निफ्टी 184.40 प्वाइंट्स गिरकर 24,149.90 तक आ गया था।


₹14 हजार करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 17 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,80,82,764.49 करोड़ था। आज यानी 20 जुलाई 2026 को यह बढ़कर ₹4,80,97,497.56 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹14,733.061 करोड़ की तेजी आई है।

Sensex के 13 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें फिलहाल 13 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 19

31 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर फिलहाल 1467 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 676 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 716 में बिकवाली का दबाव है तो 75 अभी स्थिर हैं। इसके अलावा 31 शेयर एक साल के हाई और 19 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 51 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 34 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 18

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।