Stock Market Crash: Sensex में 400 अंकों की गिरावट, 5 वजहों से धड़ाधड़ होने लगी मार्केट में बिकवाली

Share Market Crash: शुरुआती कारोबार में ही आज सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। एक सेक्टर ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिश की लेकिन आईटी सेक्टर के भारी दबाव में यह टूट गया। जानिए मार्केट में बिकवाली के दबाव की पांच प्रमुख वजहें और सेक्टरवाइज क्या रुझान है

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 10:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 11 जून को सेंसेक्स (Sensex) 64.42 प्वाइंट्स यानी 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 73,983.18 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 27.15 प्वाइंट्स यानी 0.12% की गिरावट के साथ 23,214.95 पर बंद हुआ हुआ था। आज ये गिरावट के साथ खुले हैं।

Stock Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनातनी बढ़ने पर कच्चा तेल उबला तो एशियाई मार्केट झुलस गए और घरेलू स्टॉक मार्केट में भी कोहराम मच गया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी के 23100 नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिख रहा है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लाल हैं। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:59 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 314.64 प्वाइंट्स यानी 0.43% की फिसलन के साथ 73,688.54 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 97.25 प्वाइंट्स यानी 0.42% की गिरावट के साथ 23,117.70 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 464.43 प्वाइंट्स फिसलकर 73,518.75 और निफ्टी 142.90 प्वाइंट्स गिरकर 23,072.05 तक आ गया था।

Stock Market Crash: ये है वजह

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अब तक की सबसे खतरनाक चेतावनी दी है। ट्रंप ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अगर ईरान ने गुरुवार यानी आज तक अमेरिका द्वारा प्रस्तावित नए समझौते पर दस्तखत करने से इनकार किया, तो अमेरिका 'ईरान को बमों से उड़ा देगा'। इसने मार्केट पर दबाव बना दिया।


कच्चे तेल में उबाल

अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी और होर्मुज के पास युद्धक माहौल ने कच्चे तेल में उबाल ला दिया और यह करीब 2% उछलकर प्रति बैरल $95 के करीब पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में कोहराम

घरेलू मार्केट में आज एशियाई बाजारों में बिकवाली के चलते निगेटिव सेंटिमेंट बना। ताइवान के ताइवान वेटेड, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है तो इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट करीब 1% फिसल गया।

IT Sector का भारी दबाव

सेक्टरवाइज फार्मा को छोड़ सभी अहम सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स फिलहाल लाल हैं। निफ्टी फार्मा में भी करीब आधे फीसदी की ही बढ़त है तो निफ्टी आईटी करीब ढाई फीसदी टूट गया है। निफ्टी ऑटो करीब 1% कमजोर है तो पीएसयू बैंक और रियल्टी के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की कमजोरी है।

Sensex की वीकली एक्सपायरी

आज सेंसेक्स के डेरिवटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी है तो इसके चलते मार्केट में आज दबाव दिख रहा है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, तेहरान को बमों से उड़ा देंगे

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।