Stock Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनातनी बढ़ने पर कच्चा तेल उबला तो एशियाई मार्केट झुलस गए और घरेलू स्टॉक मार्केट में भी कोहराम मच गया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी के 23100 नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिख रहा है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लाल हैं। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:59 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 314.64 प्वाइंट्स यानी 0.43% की फिसलन के साथ 73,688.54 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 97.25 प्वाइंट्स यानी 0.42% की गिरावट के साथ 23,117.70 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 464.43 प्वाइंट्स फिसलकर 73,518.75 और निफ्टी 142.90 प्वाइंट्स गिरकर 23,072.05 तक आ गया था।
