शेयर बाजार के लिए 2022 की शुरुआत मुश्किल भरी है। कम से कम पिछले दो महीनों में शेयर बाजार की चाल देखकर तो यही लगता है। मिडकैप और स्मॉलकैप में मल्टीबैगर शेयरों की तलाश कर रहे निवेशकों को मार्केट के भारी उतार-चढ़ाव ने बेहद हताश किया है। BSE मिडकैप और स्मॉल कैप के 1000 कंपनियों में से करीब 70 शेयर ऐसे हैं जो इस साल अब तक 25% से ज्यादा टूट चुके हैं। इन 70 में से 20 शेयर ऐसे हैं जिन्होंने इस साल अब तक निवेशकों की एक तिहाई वेल्थ उड़ा दिया है।
