20 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। सुख और समृद्धि के लिए आज रात लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। लेकिन फिर शेयर बाजार क्यों सुबह से फुली ऑपरेशनल है? BSE और NSE, जो हर दिवाली पर केवल मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए ओपन रहते हैं, वहां सोमवार को छुट्टी क्यों नहीं है? इसकी वजह है कि शेयर बाजार में दिवाली/लक्ष्मी पूजन की छुट्टी 21 अक्टूबर को है। 20 अक्टूबर को नहीं। मुहूर्त ट्रेडिंग भी 21 अक्टूबर को ही होगी। 22 अक्टूबर को बलि प्रतिपदा के मौके पर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा।
