कल की भारी गिरावट के बाद बाजार में आज शानदार रिकवरी आई। निफ्टी तीन सौ प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 22500 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी भी 700 प्वाइंट्स दौड़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी ज्यादा रहा। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
फोकस में HP, BP, IOC (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि गैप-अप पर भी रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर हुआ। सरकार का OMCs पर साफ फोकस रहा। OMCs के वैल्युएशन काफी सस्ते हैं। कच्चे तेल के भाव भी काफी नीचे आए हैं।
अनुज सिंघल ने कहा कि कंपनी के Q4 अपडेट काफी अच्छे हैं। Q4 स्टैंडअलोन कारोबार ग्रोथ 25% रही जबकि Q4 ज्वेलरी सेगमेंट में 24% ग्रोथ रही। Caratlane में ग्रोथ 22% रही । सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। गोल्ड के भाव नीचे आने से भी सेंटिमेंट पॉजिटिव है
फोकस में इन्फोसिस (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि कल का निचला स्तर 1300 रुपये पर था। शेयर अपने शिखर से 35% फिसला है। ग्लोबल बाजारों में रिकवरी के संकेत मिल रहे है। IT शेयरों में कल आखिरी घंटे में कवरिंग देखने को मिली। आज थोड़ी और कवरिंग आ सकती है।
अनुज सिंघल ने कहा कि स्टॉक अपने MAKE OR BREAK स्थिति में है। कल 200 WMA के सपोर्ट से खरीदारी नजर आई है । निचले स्तरों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर पहुंचा है। IVs एक साल के ऊपर स्तर पर पहुंचा है। RSI ओवर सोल्ड हालात में पहुंचा। कल वायदा में लॉन्ग कटे, लेकिन शॉर्ट नहीं बने।
क्रूड में नरमी शेयर के लिए बेहद पॉजिटिव नजर आ रहा है। कमजोर बाजार में कल अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। 50 DMA के सपोर्ट से खरीदारी रही जबकि 20 DEMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। 200 DMA भी बेहद करीब है। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। भाव एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर पहुंचा है। 4 दिनों से वायदा में लॉन्ग या शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।