Get App

Stock Market Fall: नहीं टिकी शुरुआती हरियाली, बाजार लगातार दूसरे दिन ​फिसला; निवेशकों के ₹6.73 लाख करोड़ साफ

Stock Market Fall: निफ्टी पर इंफोसिस, HCL Tech, टेक महिंद्रा, TCS, अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, BSE, इटर्नल, आयशर मोटर्स और ट्रेंट टॉप लूजर्स रहे। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेज में सबसे ज्यादा गिरावट केमिकल्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में दिखी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 4:26 PM
Stock Market Fall: नहीं टिकी शुरुआती हरियाली, बाजार लगातार दूसरे दिन ​फिसला; निवेशकों के ₹6.73 लाख करोड़ साफ
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 829 अंक तक चढ़ा था।

21 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजारों में पहले अच्छी तेजी दिखी लेकिन यह टिक न सकी। लिहाजा बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 143.21 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 73,709.69 पर और निफ्टी 77.60 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,811.35 पर बंद हुआ। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.73 लाख करोड़ रुपये घट गया। 19 अक्टूबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 468.51 लाख करोड़ रुपये था।

बुधवार को मार्केट बंद होने के बाद यह 461.78 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 6.73 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी। 20 अक्टूबर को दशहरा पर शेयर बाजार बंद थे। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 829 अंक तक चढ़कर 74,682.19 के हाई तक गया। निफ्टी भी पिछली क्लोजिंग से 232 अंक तक चढ़कर 23,120.90 के हाई तक गया।

निफ्टी पर इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, TCS, अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, BSE, इटर्नल, आयशर मोटर्स और ट्रेंट टॉप लूजर्स रहे। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेज में सबसे ज्यादा गिरावट केमिकल्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में दिखी।

सोमवार को कैसी रही थी बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें