वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीस के शेयरहोल्डर्स के लिए 21 अक्टूबर का दिन बेहद खराब रहा। दिन में शेयर में पिछले बंद भाव से 12 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 725 रुपये के लो तक गया। कंपनी के मुनाफे में गिरावट आने के बाद शेयर में जबरदस्त सेलिंग हुई। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 36.47 प्रतिशत से ज्यादा घटकर 73.89 करोड़ रुपये (कंपनी के मालिकों के लिए) रह गया। एक साल पहले मुनाफा 116.31 करोड़ रुपये था।
वहीं ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 1,057.84 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 774.78 करोड़ रुपये था। कंपनी के कुल खर्च बढ़कर 961.66 करोड़ रुपये के हो गए, जो सितंबर 2025 तिमाही में 622.63 करोड़ रुपये के थे। वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीस ने 19 अक्टूबर को वित्तीय नतीजे जारी किए थे। 20 अक्टूबर को शेयर बाजार में दशहरा की छुट्टी थी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।
FY27 के पहले 6 महीनों में कैसा बिजनेस
अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के दौरान वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीस का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1,982.09 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले समान छमाही में यह 1,377.97 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 189.77 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 छमाही में 202.76 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 1,727.80 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 छमाही में 1,114 करोड़ रुपये के थे।
Waaree Renewable Technologies 6 महीनों में 30 प्रतिशत कमजोर
शेयर में भारी बिकवाली के चलते वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीस का मार्केट कैप घटकर 7800 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत गिरा है। एक साल में कीमत 40 प्रतिशत और 2 साल में 55 प्रतिशत कमजोर हुई है। वहीं 3 साल में शेयर 185 प्रतिशत, 5 साल में 1900 प्रतिशत और 10 साल में 14800 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,358.50 रुपये और एडजस्टेड लो 725 रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।