Get App

Stock Market Crash: बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का; 5 कारणों से बिकवाली

Stock Market Fall: शुरुआती कारोबार में बाजार को भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी की उम्मीद, कच्चे तेल में गिरावट, वैश्विक बाजारों की तेजी, रुपये की मजबूती जैसे फैक्टर्स से सहारा मिला। लेकिन फिर दोपहर में बाजार में गिरावट आई

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 29, 2026 पर 4:37 PM
Stock Market Crash: बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का; 5 कारणों से बिकवाली
सेंसेक्स अपनी पूरी बढ़त गंवाते हुए 75,681.79 के लो तक गया।

भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान में आ गए हैं। 29 मई को जोरदार शुरुआत करने के बाद बाजार में ​कारोबार के आखिरी घंटे में जोरदार गिरावट आई। सेंसेक्स 1000 अंक टूट गया। दो दिन गिरावट देखने के बाद शुक्रवार सुबह सेंसेक्स हरे निशान में खुला। जल्द ही पिछली क्लोजिंग से 352 अंक तक उछलकर 76,220.02 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी भी खुलने के तुरंत बाद ही 95 अंकों से ज्यादा तक चढ़कर 24,002.80 के हाई तक गया। बाजार को भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी की उम्मीद, कच्चे तेल में गिरावट, वैश्विक बाजारों की तेजी, रुपये की मजबूती जैसे फैक्टर्स से सहारा मिला।

लेकिन फिर दोपहर में बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से लगभग 1279 अंक तक टूटकर 74,589.11 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी 422 अंक तक लुढ़ककर 23,484.75 के लो तक गया। बाद में सेंसेक्स 1092.06 अंकों की गिरावट के साथ 74,775.74 पर और निफ्टी 359.40 अंकों की गिरावट के साथ 23,547.75 पर सेटल हुआ। आइए जानते हैं गिरावट के मुख्य कारण...

अमेरिका-ईरान डील पर अनिश्चितता

ऐसी खबर है कि अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के संघर्ष विराम पर समझौता फाइनल होने की कगार पर है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मोहर लगना बाकी है। लेकिन ईरान के सरकारी मीडिया का कहना है कि अभी कोई डील फाइनल नहीं हुई है। ऐसे में पश्चिम एशिया में छाए तनाव पर अनिश्चितता बरकरार है। अगर समझौता नहीं होता है, महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुलता है तो कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ने और वैश्विक व्यापार में रुकावटें बढ़ने का डर है। इसके कारण महंगाई लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें