Stock Market Fall: बाजार ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, अनुज सिंघल से जानें और कितना गिर सकता है निफ्टी

अनुज सिंघल ने कहा कि अब स्ट्रैटेजी आसान है अपने SL को नीचे लाते रहें। पिछले दिन के हाई को क्लोजिंग बेसिस पर SL बनाएं। कल का हाई 22,105 था। अब पोजीशनल शॉर्ट 22,105 के ऊपर बंद होने पर ही काटें। निफ्टी का कल का निचला स्तर 21,964 था। अगर बड़ा गैपडाउन हुआ तो शॉर्ट नहीं बनता।

अपडेटेड Mar 05, 2025 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि अब क्लोजिंग बेसिस पर पूरी इलेक्शन रैली हवा हुई। 21,884 से शुरू हुई निफ्टी की रैली 26,216 पर खत्म हुई थी ।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल निफ्टी ने 10 दिन लगातार नीचे बंद होने का रिकॉर्ड बनाया। इतिहास में इसके पहले निफ्टी 10 दिन लगातार नहीं गिरा था। इसके पहले 5 महीने गिरने का 28 साल का रिकॉर्ड टूटा था। FIIs भी लगातार रिकॉर्ड बिकवाली कर रहे हैं। बाजार में अब समय आ गया है थोड़ी हिम्मत दिखाने का। ट्रेडिंग साइड पर भले ही नजरिया रहे 'रैली में बिकवाली' का। लेकिन 3-5 साल का नजारिया हो तो निफ्टी ETF खरीदें। इसका मतलब ये नहीं है कि निफ्टी और नहीं गिर सकता। यह भी संभव है कि निफ्टी यहां से 21,000 भी चला जाए। और ट्रेडिंग का नजरिया अभी भी वही है बड़े ट्रेंड का सम्मान करें। लेकिन अब निफ्टी जिस वैल्युएशन पर है, निवेश बनता है।

निफ्टी: कहां तक गिर सकते हैं ?

अनुज सिंघल ने कहा कि अब क्लोजिंग बेसिस पर पूरी इलेक्शन रैली हवा हुई। 21,884 से शुरू हुई निफ्टी की रैली 26,216 पर खत्म हुई थी । क्लोजिंग बेसिस पर तकरीबन पूरी तेजी गवां चुके हैं। इलेक्शन के दिन का निचला स्तर 21,281 पर था। अक्टूबर 2023 में 18,850 से बड़ी रैली की शुरुआत हुई थी। वो तेजी भी अब करीब 56% रीट्रेस हो चुकी है। अगर वो रैली भी 66% रीट्रेस हुई तो 21,200 तक की जगह बनेगी। अगर शिखर से 20% करेक्शन हुआ तो वो भी 21,000 पर बैठेगा । 21,000 पर निफ्टी का फॉरवर्ड PE करीब 17.5x होगा।


अनुज सिंघल ने कहा कि इसका मतलब है कि 21,000-22,000 के बीच प्राइज डैमेज शायद खत्म हो। अब जरूरी नहीं है कि हम 21,000 तक जाएं ही । ये भी जरूरी नहीं है कि हम 21,000 पर भी रुक जाएं। लेकिन प्वाइंट ये है कि 21,000-22,000 निवेशकों के लिए सुनहरा मौका होगा।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि अब स्ट्रैटेजी आसान है अपने SL को नीचे लाते रहें। पिछले दिन के हाई को क्लोजिंग बेसिस पर SL बनाएं। कल का हाई 22,105 था। अब पोजीशनल शॉर्ट 22,105 के ऊपर बंद होने पर ही काटें। निफ्टी का कल का निचला स्तर 21,964 था। अगर बड़ा गैपडाउन हुआ तो शॉर्ट नहीं बनता। वैसे भी 21,800-22,000 पर अब तगड़ा सपोर्ट है। अगर 21,800 टूटेगा तब तब फिर बड़ी गिरावट होगी। अभी के लिए स्ट्रैटेजी वही- रैली के फेल होने पर बेचें। फ्रैश शॉर्ट के लिए दिन के हाई का SL रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी मजबूती के कुछ संकेत दे रहे है। SBI ने रिकवरी को लीड किया है। ICICI और HDFC बैंक में भी तेजी रही । दिक्कत ये है कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। जब तक 49,000 पार ना हो किसी भी तेजी में भरोसा नहीं आएगा। बैंक निफ्टी में लॉन्ग और शॉर्ट दोनों के लिए तैयार रहें। लेवल बेस्ड नहीं, स्क्रीन बेस्ड स्ट्रैटेजी रखें।

Nifty Strategy for Today:47810 के नीचे बैंक निफ्टी में गिरावट की आशंका, जानें निफ्टी के लिए आज कौन से लेवल हैं अहम

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 05, 2025 8:46 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।