Market news: बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिख रही है। 2 बजे के आसपास निफ्टी दिन के निचले स्तर से निफ्टी करीब 300 अंक तो बैंक निफ्टी और सेंसेक्स में 1000 अंक का सुधार देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी शानदार रिकवरी आई है। सरकारी बैंक और मेटल शेयरों में सबसे अच्छी खरीदारी आई है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा ऊपर दिख रहे हैं। मेटल शेयरों में SAIL और नाल्को 4 फीसदी से ज्यादा ऊपर हैं। वहीं रियल्टी और ऑटो शेयरों में दबाव कायम है। फर्टिलाइजर शेयरों पर भी आज दबाव है। RCF और NFL जैसे शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई से 40 फीसद से ज्यादा गिर चुके हैं।
