Stock Market Gain: सेंसेक्स 730 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 24000 के पार; कृष्ण जन्माष्टमी पर 6 वजहों से सरपट दौड़ा बाजार

Stock Market Gain: 4 सितंबर की तेजी में कुछ हाथ वैल्यू बाइंग का भी है। निवेशकों ने ​निचले लेवल पर शेयर खरीद की है। घरेलू इक्विटी मार्केट में उछाल की एक वजह एशियाई बाजारों में दिख रही तेजी भी है। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूत हुआ है

अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 11:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इससे पहले लगातार 4 कारोबारी सेशंस में बाजार लाल निशान में बंद हुआ था।

शेयर बाजार में 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शानदार तेजी है। सेंसेक्स हरे निशान में खुलने के बाद पिछली क्लोजिंग से 730 अंक तक चढ़कर 76,883.14 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी भी हरे निशान में खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 132 अंकों की बढ़त के साथ 24,005.75 के हाई तक गया। इससे पहले लगातार 4 कारोबारी सेशंस में बाजार लाल निशान में बंद हुआ था।

3 सितंबर को शेयर बाजार में पहले तेजी और बाद में गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स 417.49 अंक टूटकर 76,152.86 पर और निफ्टी 41 अंक फिसलकर 23,873.45 पर बंद हुआ। इससे पहले दिन में सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 354.13 अंक तक उछलकर 76,924.48 के हाई तक गया था। निफ्टी भी पिछली क्लोजिंग से करीब 111 अंकों की बढ़त के साथ 24,025.40 के हाई तक गया। आइए जानते हैं Stock Market में गुरुवार को आई तेजी के अहम कारण डिटेल में...

वैल्यू बाइंग


4 सितंबर की तेजी में कुछ हाथ वैल्यू बाइंग का भी है। निवेशकों ने ​निचले लेवल पर शेयर खरीद की है। शुक्रवार की तेजी से पहले लगातार 4 कारोबारी सत्र शेयर बाजार गिरावट में ​बंद हुए थे। 3 सितंबर को बाजार में पहले तेजी और बाद में गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजारों में तेजी

घरेलू इक्विटी मार्केट में उछाल की एक वजह एशियाई बाजारों में दिख रही तेजी भी है। हांगकांग का हैंग सेंग 2 प्रतिशत चढ़ा है। दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.3 प्रतिशत, जापान का निक्केई225 1.11 प्रतिशत और शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स 0.35 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा था। गुरुवार को रात भर की डील्स में US मार्केट 1 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर बंद हुए।

फेड की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता कम होना

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने कहा है कि अगर आने वाले डेटा से यह कन्फर्म होता है कि महंगाई का दबाव कम हो रहा है, तो वह अगली पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों में बदलाव न किए जाने को सपोर्ट करेंगे।

इंडिया VIX में गिरावट

बाजार की अस्थिरता मापने वाले इंडिया VIX में 4 प्रतिशत की गिरावट है। यह 10.85 पर आ गया है। इस इंडेक्स में गिरावट का मतलब है कि निकट भविष्य में अनिश्चितता कम है और बाजार की स्थिति अपेक्षाकृत शांत है।

रुपया और मजबूत

4 सितंबर को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूत होकर 94.46 पर पहुंच गया। एक दिन पहले अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ 94.51 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा जमा में उम्मीद से काफी अधिक राशि जुटने से देश के भुगतान संतुलन की स्थिति में सुधार होने से रुपये को सपोर्ट मिला। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि 31 अगस्त तक फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (बैंक) या FCNR(B) जमा के तौर पर देश में 127.226 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आया।

कैपिटल मार्केट स्टॉक्स में खरीदारी

नए क्लोजिंग ऑक्शन से शुरू हुए उतार-चढ़ाव के बाद SEBI के डेरिवेटिव्स सेटलमेंट-प्राइस मैकेनिज्म में बदलाव के संकेत के बाद कैपिटल-मार्केट स्टॉक्स में तेजी आई। BSE 4.5 प्रतिशत, एंजेल वन 5.4 प्रतिशत और ग्रो 2.5 प्रतिशत बढ़ा। नुवामा वेल्थ और मोतीलाल ओसवाल में भी बढ़त है। SEBI ने कहा कि वह मैकेनिज्म में बदलाव पर एक कंसल्टेशन पेपर जारी करेगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।