Get App

Stock Market Holiday: शेयर बाजार में 1 मई को नहीं होगा कारोबार, महाराष्ट्र दिवस के मौके पर BSE, NSE बंद रहेंगे

Stock Market Holiday: अगले महीने शेयर बाजार में दो छुट्टियां हैं। दूसरी छुट्टी 28 मई यानी गुरुवार को होगी। उस दिन बकरीद के मौके पर बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में 1 मई को सुबह के सेशन में ट्रेडिंग नहीं होगी

Market Deskअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 1:18 PM
Stock Market Holiday: शेयर बाजार में 1 मई को नहीं होगा कारोबार, महाराष्ट्र दिवस के मौके पर BSE, NSE बंद रहेंगे
30 अप्रैल को शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दिखी।

Stock Market Holiday: शेयर बाजारों में 1 मई यानी शुक्रवार को कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 1 मई को बंद रहेंगे। दोनों एक्सचेंजों के इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।

मई में शेयर बाजारों में दो छुट्टियां

एमसीएक्स में 1 मई को सुबह के सेशन में ट्रेडिंग नहीं होगी। कमोडिटी एक्सचेंज की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, शाम के सेशन में ट्रेडिंग होगी। अगले महीने शेयर बाजार में दो छुट्टियां हैं। दूसरी छुट्टी 28 मई यानी गुरुवार को होगी। उस दिन बकरीद के मौके पर बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे।

अप्रैाल में शेयर बाजार में आई रिकवरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें