Get App

Stock Market Holiday: कल 20 अक्टूबर को दशहरा पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार? जानें NSE, BSE और MCX का पूरा अपडेट

Stock Market Holiday October 20: कल 20 अक्टूबर, मंगलवार को देश भर में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। इसी कारण शेयर बाजार के निवेशकों के मन में ये कन्फ्यूजन है कि क्या कल बाजार बंद रहेगा या ट्रेडिंग होगी? कमोडिटी मार्केट (MCX) का क्या अपडेट है? जानिए हॉलिडे को लेकर क्या है SEBI का अपडेट

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 10:59 AM
Stock Market Holiday: कल 20 अक्टूबर को दशहरा पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार? जानें NSE, BSE और MCX का पूरा अपडेट
SEBI के आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है

Stock Market Holiday October 20: कल 20 अक्टूबर, मंगलवार को देश भर में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। इसी कारण शेयर बाजार के निवेशकों के मन में ये कन्फ्यूजन है कि क्या कल बाजार बंद रहेगा या नॉर्मल ट्रेडिंग चालू रहेगी? त्योहारों के इस सीजन में अगर आप भी 20 अक्टूबर को शेयर बाजार में ट्रेडिंग या किसी सेटलमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो रुकिए। SEBI की ओर से जारी आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा के पावन अवसर पर देश के प्रमुख शेयर बाजारों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा।

NSE पर 20 अक्टूबर को ट्रेडिंग बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेड्युल के मुताबिक, मंगलवार को दशहरा के चलते बाजार बंद रहेगा। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और डेट सेगमेंट समेत सभी प्रमुख सेगमेंट में सामान्य ट्रेडिंग पूरी तरह सस्पेंड रहेगी। इस दिन निवेशक एक्सचेंज पर कोई नया ट्रेड या सौदा नहीं कर पाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें