Stock Market Holiday: शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार नहीं होगा। 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के कारण NSE और BSE बंद रहेंगे। इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग नहीं होगी। करेंसी डेरिवेटिव्स मार्केट भी बंद रहेगा। इस छुट्टी के चलते शेयर बाजार में अगला कारोबारी सत्र मंगलवार, 15 सितंबर को होगा।
NSE और BSE में क्या बंद रहेगा?
BSE की 2026 की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, सोमवार को इक्विटी सेगमेंट बंद रहेगा। इक्विटी डेरिवेटिव्स में भी कारोबार नहीं होगा।
इसके अलावा करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। NDS-RST और ट्राई-पार्टी रेपो सेगमेंट भी बंद रहेंगे। यानी शेयर बाजार से जुड़े ज्यादातर प्रमुख सेगमेंट में सोमवार को कारोबार नहीं होगा।
कमोडिटी मार्केट में शाम को ट्रेडिंग
कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स यानी EGR सेगमेंट में स्थिति थोड़ी अलग रहेगी।
इनमें सुबह का सत्र बंद रहेगा। ट्रेडिंग शाम 5 बजे से दोबारा शुरू होगी। यानी कमोडिटी मार्केट में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार नहीं होगा। इसके बाद शाम के सत्र में ट्रेडिंग की जा सकेगी।
सितंबर में सिर्फ एक बाजार छुट्टी
इस बीच भारतीय शेयर बाजार लगातार पांचवें हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ है। वैश्विक चिंताओं ने निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर किया है।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, निफ्टी 50 इस हफ्ते 2% से ज्यादा गिरकर 23,398 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में भी करीब 2.27% की गिरावट रही। यह 74,781 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमत और अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड बाजार के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है।