10 नवंबर को भारतीय शेयर बाजारों में ट्रेडिंग नहीं होगी। दिवाली-बलिप्रतिपदा के चलते BSE और NSE में छुट्टी है। कमोडिटीज में ट्रेडिंग के प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) में भी सुबह के सेशन में छुट्टी है। लेकिन शाम को 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक का सेशन ओपन है। मार्केट में वैसे तो हर हफ्ते शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है। लेकिन कुछ पब्लिक हॉलिडेज और दूसरे खास मौकों पर भी मार्केट बंद रहता है।
BSE और NSE में किस सेगमेंट में छुट्टी
10 नवंबर को NSE में इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट में छुट्टी है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट में सुबह के सेशन में छुट्टी है लेकिन शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन है।
इसी तरह BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है। वहीं कमोडिटी डेरिवेटिव्स और EGR सेगमेंट में मॉर्निंग सेशन (सुबह 9 से शाम 5 बजे तक) में कामकाज नहीं होगा। लेकिन ईवनिंग सेशन (शाम 5 से रात 11:30/11:55 बजे तक) में कामकाज होगा।
बाजार में इसके बाद अगली छुट्टी कब
शनिवार-रविवार के अलावा शेयर बाजार में अब अगली छुट्टी 24 नवंबर को होगी। इस दिन 'प्रकाश गुरुपर्ब श्री गुरु नानक देव' के अवसर पर बाजार बंद रहेगा। नवंबर महीने में शेयर बाजार 11 दिन बंद रहने वाले हैं। दिसंबर में 25 दिसंबर को क्रिसमस पर BSE और NSE में छुट्टी रहेगी।
एक दिन पहले कैसी रही थी चाल
9 नवंबर को घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 107.25 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़कर 81,106.65 पर बंद हुआ। निफ्टी 58.25 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,044.65 पर बंद हुआ। BSE मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.34 प्रतिशत की बढ़त पर रहा, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 0.07 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।