Get App

Stock Market: RBI पॉलिसी के बाद 50166 के नीचे फिसले तो बैंक निफ्टी में और गिरावट मुमकिन, जानें निफ्टी के लिए कौन से लेवल होंगे अहम

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पॉलिसी से पहले और बाद में भी पहले बेस पर मिले तो खरीदें, पहले रजिस्टेंस सप्लाई जोन है। 50753 (10 DEMA) के ऊपर 50891-51087 तक की तेजी संभव है। 50891-51087 पर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा काटें, 51087 के ऊपर कुछ और अंक मिल सकते है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 8:26 AM
Stock Market: RBI पॉलिसी के बाद 50166 के नीचे फिसले तो बैंक निफ्टी में और गिरावट मुमकिन, जानें निफ्टी के लिए कौन से लेवल होंगे अहम
वीरेंद्र के मुताबिक ऊपर पहले रजिस्टेंस पर मुनाफावसूली करें। पहले रजिस्टेंस पर शॉर्ट ट्रेड भी ले सकते हैं।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22610-22673/710 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22766-22809/22864 पर है। वहीं पहला बेस 22133-22274 पर है जबकि बड़ा बेस 21817/21966-22019 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल ही साफ कहा था पहले रजिस्टेंस पर कंसोलिडेशन और दूसरे रजिस्टेंस तक की तेजी संभव है। क्लोजिंग उतनी अच्छी नहीं थी लेकिन शेयरों को लॉन्ग लेकर जाने का भरोसा मजबूत था। &O में FIIs की थोड़ी बिकवाली, 22500 पर पुट राइटिंग, 100 WEMA 22150 पर (2 अहम प्वाइंट्स) है ।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 22800 और फिर 23000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स देखने को मिली और अहम सप्लाई जोन है। तीन चीजें अहम, US बाजार फ्यूचर्स, पॉलिसी और गुरुवार की छुट्टी बाजार पर असर डालेगी। अच्छी पॉलिसी की उम्मीद में ही पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीद सकते हैं।

वीरेंद्र के मुताबिक ऊपर पहले रजिस्टेंस पर मुनाफावसूली करें। पहले रजिस्टेंस पर शॉर्ट ट्रेड भी ले सकते हैं। 22274-22133 के नीचे फिसले तो 22019-21966 और 21817 भी मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें