Get App

अगले हफ्ते ये 2 शेयर दिला सकते हैं शानदार मुनाफा, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह से जानें टारगेट प्राइस

शेयर बाजार इस समय भले ही अस्थिर और दबाव में नजर आ रहा हो, लेकिन SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह की नजर में दो स्टॉक्स ऐसे हैं जो अगले सप्ताह निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकते हैं। मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में, शाह ने बताया कि जब तक मार्केट के लिहाज से कोई बड़ी अच्छी खबर सामने नहीं आती, तब तक बाजार में बियर्स गैंग (मंदड़ियों) का दबदबा बना रह सकता है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 05, 2025 पर 5:42 PM
अगले हफ्ते ये 2 शेयर दिला सकते हैं शानदार मुनाफा, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह से जानें टारगेट प्राइस
SBI Securities के सुदीप शाह ने अगले हफ्ते के लिए मैरिको और इंडिगो के शेयर पर दांव लगाया है

शेयर बाजार इस समय भले ही अस्थिर और दबाव में नजर आ रहा हो, लेकिन SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह की नजर में दो स्टॉक्स ऐसे हैं जो अगले सप्ताह निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकते हैं। मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में, शाह ने बताया कि जब तक मार्केट के लिहाज से कोई बड़ी अच्छी खबर सामने नहीं आती, तब तक बाजार में बियर्स गैंग (मंदड़ियों) का दबदबा बना रह सकता है। SBI Securities में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च सुदीप शाह का मानना है कि मौजूदा चार्ट स्ट्रक्चर, कमजोर मोमेटंम और ग्लोबल लेवल पर सतर्क माहौल को देखते हुए आने वाले दिनों में बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ बनी रह सकती है। उन्होंने कहा "अगर कोई बड़ा पॉजिटिव संकेत नहीं मिला, तो निकट भविष्य में बुल्स गैंग (तेजड़ियों) की वापसी की संभावना बेहद कम है।"

सुदीप शाह की अगले हफ्ते के लिए 2 पसंदीदा शेयर-

1. मैरिको (Marico)

यह शेयर पिछले कुछ कारोबारी दिनों से सेंसेक्स और निफ्टी के तुलना में बेहतर प्रदर्शन करता दिखा है। बेंचमार्क इंडेक्सों में भारी गिरावट के बावजूद, मैरिको के शेयर ने हाई वॉल्यूम के साथ लगातार ऊपर की ओर मोमेंटम बनाया हुआ है। स्टॉक अपने सभी छोटी और लंबी अवधि के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। ये मूविंग एवरेज ऊपर की ओर झुके हुए हैं, जिसे एक मजबूत बुलिश संकेत माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें