Top Gainers This Week: शेयर बाजार में पिछले 2 हफ्तों से जारी तेजी का सिलसिला इस कारोबारी हफ्ते (1 अप्रैल से 4 अप्रैल) टूट गया। 31 मार्च को ईट की छुट्टी के कारण इस हफ्ते सिर्फ 4 दिन कारोबार हुआ है। सेंसेक्स इस दौरान 2050 अंक या 2.64 फीसदी गिरकर 75,364 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 615 अंक गिरकर 22,904 पर बदं हुआ। हालांकि इस कमजोरी के बीच भी कई ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने इस हफ्ते निवेशकों को शानदार मुनाफा कराया है। आइए ऐसे ही टॉप-5 शेयरों के बारे में जानते हैं-
1. ऑर्चस्प लिमिटेड (Orchasp Ltd)
यह इस कारोबारी हफ्ते का सबसे अधिक रिटर्न देने वाला शेयर है। पिछले 4 दिनों में इसने अपने निवेशकों को 77.72 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह एक बेहद छोटी कंपनी है, जो सॉफ्टवेयर एंड कंसल्टिंग के क्षेत्र में काम करती है। इसका मौजूदा मार्केट कैप 114.72 करोड़ रुपये का है। शुक्रवार 4 अप्रैल को कंपनी के शेयर 5.77 फीसदी की गिरावट के साथ 3.59 रुपये के भाव पर बंद हुए।
इस शेयर ने पिछले कारोबरी हफ्ते के दौरान अपने निवेशकों को 50.49 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। यह एक स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर में कारोबार करने वाली एक स्मॉलकैप कंपनी है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 229.54 करोड़ रुपये है। शुक्रवार 4 अप्रैल को कंपनी के शेयर 8.28 फीसदी की तेजी के साथ 155 रुपये के भाव पर बंद हुए।
3. कैस्पियन कॉरपोरेट (Caspian Corporate)
इस शेयर ने पिछले 4 दिनों में अपने निवेशकों को 45.77% का तगड़ा रिटर्न दिया है। यह भी एक बेहद छोटी कंपनी है, अदर फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर काम करती है। इसका मौजूदा मार्केट कैप 106.85 करोड़ रुपये का है। शुक्रवार 4 अप्रैल को कंपनी के शेयर 9.9 फीसदी की छलांग लगाकर 8.44 रुपये के भाव पर बंद हुए।
4. आरे ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स (Aarey Drugs and Pharmaceuticals)
पिछले 4 दिनों में इस शेयर ने 40.34 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। यह फार्मास्युटिकल्स सेक्टर में कारोबार करने वाली एक स्मॉलकैप कंपनी है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 134.14 करोड़ रुपये है। शुक्रवार 4 अप्रैल को कंपनी के शेयर 5.48 फीसदी की तेजी के साथ 47.31 रुपये के भाव पर बंद हुए।
5. बीजासन एक्सप्लोटेक (Beezaasan Explotech)
इस कंपनी ने पिछले 4 दिनों में अपने निवेशकों को 38.20 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह एक स्मॉलकैप कंपनी है, जो एक्सप्लोसिव के क्षेत्र में काम करती है। इसका मौजूदा मार्केट कैप 323.22 करोड़ रुपये का है। शुक्रवार 4 अप्रैल को कंपनी के शेयर 11.20 फीसदी की गिरावट के साथ 250.15 रुपये के भाव पर बंद हुए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।