Stock Market Insight: बाजार में इस समय सिर्फ लॉन्ग ट्रेड्स पर ध्यान दें, बीच-बीच में आने वाली गिरावट में खरीदारी के मौके खोंजे

Stock Market Insight: अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए अकेला रेजिस्टेंस जोन 24,150-24,250 है। अगर 24,250 के ऊपर टिके तो एक और बड़ी कवरिंग होगी। 24,250 के ऊपर 24,450-24,500 का रास्ता खुलेगा। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,000-24,050 और बड़ा सपोर्ट 23,850-23,950 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,000-24,050 है

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 11:56 AM
Market View: अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,000-24,050 है। SL 23,950 पर रखें। केवल 24,200-24,250 फेल होने पर ही बेचें

Stock Market Insight : बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड ऑयल के भाव में तेज गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। फिलहाल 11.30 बजे के आसपास निफ्टी 170 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 24190 के पार नजर आ रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स भी 0.50 फीसदी ऊपर दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी 300 से ज्यादा की तेजी है। मिडकैप में भी खरीदारी हो रही है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 5% फिसलकर 13 के नीचे आ गया है। यह तेजड़ियों के लिए राहत की बात है।

बाजार: क्या आज मिलेगा ब्रेकआउट?

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल की तेजी ने साफ किया कि मंगलवार को ट्रेंड नहीं टूटा था। कल की क्लोजिंग एकदम शानदार रही। बस 24,200-24,250 का रजिस्टेंस पार करना है। दो बार निफ्टी 24,100-24,200 में बंद हुआ है और दोनों बार 23,850-23,900 तक गिरा है। इसलिए तीसरी बार इस लेवल का पार होना जरूरी है। अच्छी बात ये है कि बैंक और IT कल दोनों चले। कल की तेजी ज्यादातर लार्जकैप शेयरों के दम पर आई। बैंक और निफ्टी IT लगभग 2% चले,फिर भी निफ्टी सिर्फ 0.8% ऊपर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप में कल अंडरपरफॉर्मेंस थी। आज देखेंगे मार्केट ब्रेड्थ कैसी रहेगी। कच्चा तेल अब $73 डॉलर के पास आ गया है। यह हमारे लिए बड़ा पॉजिटिव है।


बाजार: आज का सबसे बड़ा संकेत

ब्रेंट क्रूड युद्ध से पहले स्तर पर गिरकर $73 प्रति बैरल के नीचे आ गया है। कच्चे तेल की कीमतें 30 अप्रैल को बने हाई $126 से 42% नीचे आ चुकी हैं। छोटी अवधि में कच्चे तेल की सप्लाई की भरमार है। कच्चे तेल की कीमतें बेयरिश कॉन्टैंगो (Bearish Contango) में शिफ्ट हो गई हैं। फ्यूचर जब स्पॉट के मुकाबले प्रीमियम पर हो तो उसे बेयरिश कॉन्टैंगो कहते हैं। फारस की खाड़ी में फंसे कच्चे तेल के टैंकर्स से ज्यादा सप्लाई हो रही है। बीच US एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से कच्चे तेल की सप्लाई सामान्य स्तर के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में मिलिट्री प्रोटेक्शन के तहत 2 करोड़ बैरल तेल स्ट्रेट से बाहर निकला है।

क्या हैं आज के बाकी संकेत?

आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी का दिन है। इसके बाद तीन दिन का वीकेंड है और अब माहौल बदल चुका है। पहले लोग लॉन्ग वीकेंड पर लॉन्ग्स से डरते थे। अब लॉन्ग वीकेंड पर शॉर्ट्स को डर लगेगा। FIIs की काफी शॉर्ट कवरिंग हो चुकी है। लेकिन अभी भी बड़ी वाली कवरिंग बाकी है। FIIs के लिए एक अच्छी बात यह है कि निफ्टी की मंथली एक्सपायरी मंगलवार को है। अगर वो चाहें तो शॉर्ट्स को काटे बिना एक्सपायर होने दे सकते हैं। ग्लोबल मार्केट में चल रहा कोहराम खत्म होने के संकेत हैं। Micron के शानदार नतीजों से बाजार को राहत मिली है।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

बाजार में इस समय सिर्फ लॉन्ग ट्रेड्स पर ध्यान दें। बीच-बीच में सोमवार जैसे दिन आएंगे। मगर वो रीएंट्री का मौका होगा,ना कि घबराने का। अगर आपने अच्छे स्टॉक्स पकड़े हैं,तो बने रहें। इसका सबसे बड़ा उदाहरण JSW इंफ्रा है। 2 दिनों में स्क्रीन पर JSW इंफ्रा में 10% से ज्यादा की तेजी हुई है। मंगलवार को हमने लॉजिक के साथ बताया था कि JSW इंफ्रा 10-20% क्यों चल सकता है। कच्चे तेल से जुड़े शेयरों में अब 20% तक की रैली आ चुकी है। इन सभी शेयरों में हमने मई में ही इन्वेस्टमेंट का नजरिया लिया था। पिडिलाइट,एशियन पेंट्स,इंटरग्लोब जैसे शेयर 15-20% चल चुके हैं। यहां तक कि IT में भी निचले स्तरों पर शॉर्ट ना करने का नजरिया रहा है।

कल निफ्टी IT ने भी संकेत दिखाए हैं कि कुछ रैली हो सकती है और कोफोर्ज,OFSS,टाटा टेक ने तो 3 महीने में कमाल किया है। यह बाजार भले ही रोरिंग बुल मार्केट ना हो,लेकिन बड़े अपट्रेंड में है। इस बाजार में जब भी आप सपोर्ट पर लेंगे,बड़ा पैसा बनेगा। कल निफ्टी ने एकदम 20 DEMA को छुआ और वहीं से रिवर्सल दिया और पूरी की पूरी रैली स्क्रीन पर प्ले हुई। इस बाजार में जिसने उच्चतम स्तर पर लिया है,आज वो भी पैसा बनाएगा। मगर जो सपोर्ट और गिरावट पर ले रहा है,उसे सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए अकेला रेजिस्टेंस जोन 24,150-24,250 है। अगर 24,250 के ऊपर टिके तो एक और बड़ी कवरिंग होगी। 24,250 के ऊपर 24,450-24,500 का रास्ता खुलेगा। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,000-24,050 और बड़ा सपोर्ट 23,850-23,950 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,000-24,050 है। SL 23,950 पर रखें। केवल 24,200-24,250 फेल होने पर ही बेचें। SL: 24,300 पर सेट करें।

Market Trend : आज के सेशन में निफ्टी के लिए 24200 के ऊपर टिकना बहुत जरूरी, इन दो शेयरों में देखने को मिल सकती है रैली

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी ने कल एकदम 200 DMA से रिवर्सल दिया है। युद्ध शुरू होने के बाद से कल की क्लोजिंग सबसे बेहतरीन रही है। बैंक निफ्टी में अब 58,500-59,000 के लक्ष्य हैं। सब ठीक रहा तो 60,000 भी जल्द आना चाहिए। बैंक निफ्टी में ट्रेडिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है,क्योंकि SL काफी नीचे होते हैं। इस समय 57,100 का SL है,जो 1000 अंक नीचे है। इसलिए हर गिरावट पर मंथ एंड कॉल्स के जरिए खरीदारी करें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।