Stock Market Insight : बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड ऑयल के भाव में तेज गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। फिलहाल 11.30 बजे के आसपास निफ्टी 170 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 24190 के पार नजर आ रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स भी 0.50 फीसदी ऊपर दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी 300 से ज्यादा की तेजी है। मिडकैप में भी खरीदारी हो रही है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 5% फिसलकर 13 के नीचे आ गया है। यह तेजड़ियों के लिए राहत की बात है।
