Stock Market Insight: 23800 के नीचे जाने पर निफ्टी में आएगी बड़ी गिरावट, कमजोर बाजार में भी यह फार्मा शेयर दे सकता है जोरदार रिटर्न

Stock Market Insight: इस मंदी के दौर में भी एक सेक्टर ऐसा है जो है काफी मजबूत खड़ा हुआ है। पिछले सोमवार को भी इस पर बात हुई थी। ये है फार्मा सेक्टर। हमने पिछले हफ्ते ल्युपिन की बात की थी। पिछले सोमवार को इस स्टॉक में काफी बेहतरीन मूव देखने को मिला। अभी यह सेक्टर कहीं भी गिव अप करने के संकेत नहीं दे रहा है

अपडेटेड May 11, 2026 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market View : राहुल शर्मा ने कहा पीएसयू बैंको में जो दो दिन का डाउन ट्रेंड है वह ज्यादातर प्ले आउट हो चुका है। अब यहां एक छोटा बाउंस बैक दिख सकता है। लेकिन पीएसयू बैंक्स का ओवरऑल टेक्सचर अभी भी उछाल में बिकवाली का ही है

Stock Market Insight: मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए जेएम फाइनेंसियल सर्विज के डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि जिस हिसाब से हमने पिछले चार हफ्तों का कंसोलिडेशन देखा आज के सेशन में वो ब्रेकडाउन होता हुआ दिख रहा है। 23800 के नीचे जाने पर ये ब्रेकडाउन कंफर्म होगा। हमारे पीएम की तरफ से जो कहा गया और हमारे अब तक के अंडर परफॉर्मेंस को देखते हुए लगता है कि अगर निफ्टी 23,800 के नीचे ब्रेक करता है तो सीज फायर के अनाउंसमेंट के दिन बना 23,150 का गैप फिल होता दिख सकता। 23,800 के नीचे हमारा नजरिया बियरिश रहेगा।

इस मंदी के दौर में भी एक सेक्टर ऐसा है जो है काफी मजबूत खड़ा हुआ है। पिछले सोमवार को भी इस पर बात हुई थी। ये है फार्मा सेक्टर। हमने पिछले हफ्ते ल्युपिन की बात की थी। पिछले सोमवार को इस स्टॉक में काफी बेहतरीन मूव देखने को मिला। अभी यह सेक्टर कहीं भी गिव अप करने के संकेत नहीं दे रहा है। आज के सेशन में भी फार्मा शेयर ग्रीन में ट्रेड कर रहे हैं।

राहुल शर्मा ने बताया कि इस लिस्ट में उन्होंने एक और स्टॉक को ऐड किया है। ये है अपोलो हॉस्पिटल जिसको राहुल जी ने अपने क्लाइंट्स को रेकमेंड किया है। इस स्टॉक में अपसाइड बढ़ी है। इसमें फ्राइडे के दिन वॉल्यूम बेस्ड ब्रेकआउट देखने को मिला। यह हेल्थ केयर स्पेस में सबसे बड़ा नाम है। इस स्टॉक में 8400 रुपए तक के टारगेट आते हुए दिख सकते हैं। इस स्टॉक में 7950 रुपए का स्टॉप लॉस रहेगा।


राहुल शर्मा ने आगे कहा कि जब तक निफ्टी में किसी तरह की स्टेबिलिटी नहीं आती तब तक फार्मा एक डिफेंसिव आउटपरफॉर्मर रह सकता है। इसमें मोमेंटम और वॉल्यूम दोनों काफी मजबूत दिख रहे हैं। ऐसे में फार्मा में पॉजिटिव नजरिया है। वहीं, निफ्टी में बेयरिश नजरिया है। निफ्टी में 23800 के नीचे पुट्स में खरीदारी करने की राय होगी।

बैंक शेयरों पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि पिछले हफ्ते पीएसयू बैंक इंडेक्स ने कमजोरी दिखाई थी। इसके डेरिवेटिव्स डेटा अभी बेरिश हैं। हमने देखा कि फ्राइडे के सेशन में एसबीआई में भारी शॉर्ट बिल्डअप हुआ था। एसबीआई के लिए एक इमीडिएट सपोर्ट 970 रुपए के आसपास है। एसबीआई का 970 रुपए का सपोर्ट टूटता है तो इसमें और गिरावट आ सकती है और यह 930-920 रुपए तक टूट सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि पीएसयू बैंको में जो दो दिन का डाउन ट्रेंड है वह ज्यादातर प्ले आउट हो चुका है। अब यहां एक छोटा बाउंस बैक दिख सकता है। लेकिन पीएसयू बैंक्स का ओवरऑल टेक्सचर अभी भी उछाल में बिकवाली का ही है। इसमें किसी वी शेप रिकवरी उम्मीद नहीं। हालांकि, अब तक इसमें काफी शार्प करेक्शन हो चुका है। ऐसे में अगर कोई छोटा बाउंस बैक आता है तो एसबीआई में 1110 रुपए के आसपास शॉर्टिंग के मौके देखे जा सकते हैं।

 

 

Vodafone Idea share price : औंधे मुंह गिरा बाजार फिर भी 8% से ज्यादा भागा वोडाफोन आइडिया का शेयर, जानिए क्या है वजह

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।