Stock Market Insight : कैपिटल मार्केट से रिलेटेड स्टॉक्स में दिख रहा दम, पावर और एनर्जी शेयरों में भी देखने को मिलेगा अच्छा मोमेंटम

Stock Market Insight : कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी ने एक रेंज बाउंड पैटर्न बना के रखा है। कल के दिन में बहुत सारी चिंताएं थी। उसके बावजूद मार्केट में रिकवरी दिखी। कल का फॉर्मेशन काफी अच्छा था। आज भी कुछ पॉजिटिव है और मार्केट 23,800 को बार-बार छूने की कोशिश कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि मार्केट 24,000-24,200 के लेवल्स दिखा सकता है

अपडेटेड May 21, 2026 पर 12:02 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market Insight : श्रीकांत चौहान ने कहा कि खरीदारी करने के लिए कैपिटल मार्केट से रिलेटेड स्टॉक्स अच्छे लग रहे हैं। इमें मोमेंटम जारी रहेगा। एंजेल वन तो पहले से ही तेजी में है

Stock Market Insight : शुरुआती तेजी गवांते हुए बाजार हल्के हरे निशान में कारोबार कर रहा है। FMCG और IT शेयरों में गिरावट के बीच बाजार दिन के उच्चतम स्तर से तेजी से गिरा है। निफ्टी 23,700 के नीचे चला गया है। फिलहाल 11.25 बजे के आसपास निफ्टी 55.95 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 23,720 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 101.43 अंक यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 75,420 के आसपास दिख रहा था। ऊपरी स्तरों से आई इस गिरावट की वजह प्रॉफ़िट बुकिंग और मीडिया में उन खबरों का आना था,जिनमें कहा गया था कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) रुपये को स्थिर करने के लिए कई उपायों पर विचार कर रहा है,जिसमें ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी भी शामिल है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि अगर निफ्टी की बात करें तो निफ्टी ने एक रेंज बाउंड पैटर्न बना के रखा है। कल के दिन में बहुत सारी चिंताएं थी। उसके बावजूद मार्केट में रिकवरी दिखी। कल का फॉर्मेशन काफी अच्छा था। आज भी कुछ पॉजिटिव है और मार्केट 23,800 को बार-बार छूने की कोशिश कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि मार्केट 24,000-24,200 के लेवल्स दिखा सकता है। करंट लेवल से निफ्टी के लिए 23,700-23,600 के करीब बढ़िया सपोर्ट है। अगर मार्केट करेक्शन भी देता है तो भी उन लेवल से रिकवर कर सकता है। ऐसे में निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। अभी कुछ शॉर्ट नहीं करना है।

कैपिटल मार्केट से रिलेटेड स्टॉक्स में दिख रहा दम


उन्होंने आगे कहा कि खरीदारी करने के लिए कैपिटल मार्केट से रिलेटेड स्टॉक्स अच्छे लग रहे हैं। इमें मोमेंटम जारी रहेगा। एंजेल वन तो पहले से ही तेजी में है। बीएसई में भी मोमेंटम है। इसके अलवा कुछ एफएमसीजी कंपनियां भी अच्छी लग रहीं हैं। यहां पर भी मोमेंटम जारी रहने की उम्मीद है।

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि उनको नुवामा (Nuvama Wealth Management) का शेयर काफी अच्छा लग रहा है जो अभी तकरीबन 1500 रुपए के करीब। इस स्टॉक में वापस ₹1600 का स्तर देखने को मिल सकता है। इसमें करेंट लेवल खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए स्टॉप लॉस 1470 रुपए पर रखना चाहिए।

पावर और एनर्जी में देखने को मिलेगा अच्छा मोमेंटम

इसके अलावा कल हमे पावर और एनर्जी रिलेटेड स्टॉक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। ट्रांसफार्मर्स और डिस्ट्रीब्यूटर सभी में तेजी बनी है। ऐसे में करेंट लेवल पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन में खरीदारी करनी चाहिए। यह शेयर अभी 439-440 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है। टेक्निकल पैटर्न देखें तो लगता है कि वापस इसमें 455-460 रुपए के लेवल्स देखने को मिल सकते है। इस स्टॉक में खरीदारी के लिए ₹430 पर स्टॉप लॉस रखें। इस शेयर में हमें अच्छी तेजी का तेजी का मोमेंटम देखने मिल सकता है।

 

Top Cash Calls of the Day: शॉर्ट टर्म में करनी है बंपर कमाई तो इन शेयरों से हरगिज न चूके नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।