Top Cash Calls of the Day: शॉर्ट टर्म में करनी है बंपर कमाई तो इन शेयरों से हरगिज न चूके नजर

Top Cash Calls of the Day: प्रकाश गाबा का कहना है कि उनको आज सीजी पावर में कमाई के मौके दिख रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट रचना वैद्य ने आज की अपनी पसंदीदा पिक पर बात करते हुए कहा कि उनको एक्सिस बैंक पंसद आ रहा है। मार्केट एक्सपर्ट रचना वैद्य ने आज की अपनी पसंदीदा पिक पर बात करते हुए कहा कि उनको एक्सिस बैंक पंसद आ रहा है

अपडेटेड May 21, 2026 पर 10:59 AM
Story continues below Advertisement
Top Cash Calls:अमित सेठ ने अपनी पसंदीदा पिक बताते हुए कहा कि उनको फेडरल बैंक काफी अच्छा दिख रहा है

Top Cash Calls of the Day : गुरुवार सुबह के कारोबार में मज़बूत ग्लोबल संकेतों और सभी सेक्टरों में आई खरीदारी के चलते Sensex और Nifty में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। इसे भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी और जोखिम उठाने के लिए बेहतर होते रुझान से भी मिल रहा है। सुबह 10 बजे के आसपास Sensex 333.07 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,651.46 पर और Nifty 130.10 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 23,789.10 पर दिख रहा था। मार्केट ब्रेथ भी काफ़ी हद तक पॉजिटिव थी, जहां 689 शेयरों में गिरावट के मुकाबले 2,430 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी। आज कैपिटल गुड्स,सर्विसेज,रियल्टी और टेलीकॉम सेक्टर के शेयर बढ़त बनाने में अगुवाई कर रहे हैं। हालांकि, IT सेक्टर के शेयर तेजी में पीछे रहते हुए सपाट दिख हैं। इस माहौल में आज कहां कमाई हो सकती है, आइए इस पर जानते हैं मार्केट के दिग्गजों की राय।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का कहना है कि उनको आज सीजी पावर में कमाई के मौके दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस शेयर में काफी करेक्शन हो चुका है। अब इसका बेसिक चार्ट स्ट्रक्चर पॉजिटिव है। स्टॉक 853 पर ट्रेड कर रहा है। इस स्टॉक में 840 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 880 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

मार्केट एक्सपर्ट रचना वैद्य ने आज की अपनी पसंदीदा पिक पर बात करते हुए कहा कि उनको एक्सिस बैंक पंसद आ रहा है। Axis बैंक के चार्ट में कल डेली क्लोजिंग बेसिस पर अहम एवरेजेस पर अच्छी खासी स्ट्रेंथ वाली बार बनी। उनका मानना है कि स्टॉक में रेजिस्टेंस अभी थोड़ा दूर है। इसमें कल की तेजी आज आगे बढ़ सकती है। ऐसे में एक्सिस बैंक के फ्यूचर्स में 1240 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ,1275 रुपए के अपसाइड टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।


मानसजायसवाल डॉट कॉम को मानस जायवाल ने कहा कि आज की उनकी पिक बैंकिंग स्पेस से है। पीएसयू बैंकिंग शेयरों में एक बाउंस बैक देखने को मिल सकता है। ऐसे में केनरा बैंक में उनकी खरीदारी की सलाह है। इस शेयर ने इंट्राडे चार्ट पर हायर टॉप हायर बॉटम्स का क्फर्मेशन दिया है। इस रिकवरी में शायद स्टॉक अपने 20 डे मूविंग एवरेज को भी टेस्ट कर सकता है। इस स्टॉक में ₹125 का स्टॉप लॉस लगाना है और ₹132.50 ₹132.50 के टारगेट सेट करने हैं। यह कैश लेवल्स हैं। ऑप्शन में आप 125 वाला कॉल ऑप्शन ले सकते हैं। 125 का कॉल ऑप्शन ₹3.80 पर क्लोज हुआ था। उसमें आपको ₹2.30 के स्टॉप लॉस से खरीदारी करनी है और ₹8 के टारगेट सेट करने हैं।

प्रॉफिट मार्ट के रिसर्च हेड आशीष बहेती ने अपनी पसंदीदा पिक पर बात करते हुए कहा कि उनकी सीमेंस में खरीदारी की सलाह रहेगी। यहां पर कल इंट्राडे में बहुत शानदार रिकवरी देखने मिली। स्टॉक अपने डे हाई पर क्लोज हुआ। स्टॉक अभी भी 20 डेमा के नीचे ट्रेड कर रहा है। ऐसे में इसमें काफी अच्छा हेड रूम है। स्टॉक में 11 मई को एक गैप बना था। अब ऐसा लग रहा है कि स्टॉक उस गैप को भरने के लिए आगे बढ़ रहा है। ऐसे में यहां पर पोजीशन बनाई जा सकती है। सीमेंस में 3650 3650 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 3780-3780 और 3850 रुपए के दो टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

Top Trading Ideas : 23817 के ऊपर टिके रहने पर निफ्टी में 23867-23909 के टारगेट मुमकिन, आज इन दो शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

www.sethamit.com के अमित सेठ ने अपनी पसंदीदा पिक बताते हुए कहा कि उनको फेडरल बैंक काफी अच्छा दिख रहा है। स्टॉक के स्ट्रक्चर से पता चलता है कि स्टॉक ने जो पुलबक जनरेट किया था उसमें इसने 280- 285 रुपए के सपोर्ट जोन पर सपोर्ट लिया। यहां पर तीन-चार दिनों का कंसोलिडेशन देखने को मिला। उसके बाद पिछले दो सत्रों से इसमें फिर से तेजी आई है। कल के सत्र में इसने 10 और 20 डेमा रिगेन किया है। लगभग 290-290 रुपए के आसपास इसकी कल की क्लोजिंग थी। इस स्टॉक में 286 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 298 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।