Top Trading Ideas : 23817 के ऊपर टिके रहने पर निफ्टी में 23867-23909 के टारगेट मुमकिन, आज इन दो शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Top Trading Ideas : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23721-23786/23817 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23867-23909 पर है। इसके लिए पहला बेस 23476-23530 पर और बड़ा बेस 23390-23433 पर है

अपडेटेड May 21, 2026 पर 9:49 AM
Story continues below Advertisement
Top Trading Ideas : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53878-54055 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54214-54451/54577 पर है। इसके लिए पहला बेस 53067-53331 पर और बड़ा बेस 52611/52737-52923 पर है

Top Trading Ideas : कच्चे तेल में तेज गिरावट और US बॉन्ड यील्ड में नरमी से ग्लोबल बाजारों में जोश लौट आया है। गिफ्ट निफ्टी में 125 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजारों में भी जोरदार तेजी। अमेरिकी बाजार भी कल तीन दिनों की गिरावट से उबरते दिखे। NVIDIA के उम्मीद से बेहतर रिजल्ट से नैस्डैक में 1.5 फीसदी से ज्यादा का उछाल ला दिया। डाओ जोंस और S&P में भी जोरदार तेजी रही। ईरान से जल्द समझौते को लेकर ट्रंप के बयान से कच्चे तेल में 5 फीसदी की गिरावट आई है। पश्चिम एशिया से ऑयल सप्लाई बढ़ने की उम्मीद से ब्रेंट 105 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया है। उधर सोने और चांदी में मजबूती दिखी है। कॉमेक्स गोल्ड 4,500 डॉलर प्रति औंस के ऊपर आ गया है।

आज क्या हो रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति


बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23721-23786/23817 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23867-23909 पर है। इसके लिए पहला बेस 23476-23530 पर और बड़ा बेस 23390-23433 पर है। कल 23410-23390 जोन से तेज रिवर्सल आया,ऊपर के टारगेट लगभग टेस्ट हुए। FIIS की कैश में बिकवाली देखने को मिली। इंडेक्स/स्टॉक फ्यूचर्स में इन्होंने शॉर्ट किया,नेट शॉर्ट 2.2 लाख पर रहा। घरेलू फंड की ओर से सपोर्ट मिला। निफ्टी की ब्रेथ बैंलेंस्ड रही। RIL ने काम किया।

अमेरिकी बाजार से अच्छा हैंडओवर मिला। रुपया बड़ी चिंता है,लेकिन कच्चे तेल में हल्की नरमी है। 23800-24000 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। उधर 23500-23400 जोन में पुट राइटर्स हैं। पहली बाधा 23721 (10DEMA) पर है। ऊपर सबसे कठिन जोन 23786/817(20 DEMA) का टेस्ट संभव है। 23817 के ऊपर टिके रहने पर निफ्टी 23867-23909 के टारगेट के लिए तैयार होगा। PIVOT प्वाइंट पहले ही बताया था,23817 पार होने पर 24000 की राह खुलेगी। 23721 या 23817 से फिसला है तो फिर रिट्रेसमेंट की संभावन होगी। बेस-1 पुट राइटर्स जोन है। 25530 के ऊपर स्थिरता खरीदारी के पक्ष में काम कर रही है। सिर्फ 23433-23390 फिसलने पर ही बड़े ब्रेकडाउन की आशंका है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53878-54055 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54214-54451/54577 पर है। इसके लिए पहला बेस 53067-53331 पर और बड़ा बेस 52611/52737-52923 पर है। यह अब भी कमजोर है। लेकिन क्रूड $111 से घटकर $106 आने से थोड़ी राहत है। 54000 बड़ा कॉल राइटर्स जोन है। कल आखिरी घंटे में बैंकिंग स्टॉक फ्यूचर्स में शॉर्ट कवरिंग दिखी। रजिस्टेंस-1 बड़ी बाधा है। यहां कॉल राइटर्स और 10DEMA दोनों मौजूद हैं। इस जोन में मजबूती दिखी तो सेंटीमेंट सुधर सकता है। 54055 के ऊपर ही ब्रेकआउट और 20DEMA तक तेजी की संभावना रहेगी। रजिस्टेंस-1 पार नहीं होने या इसी रेंज में रुकने पर फिर बेस-1 तक गिरावट का खतरा है। लेकिन 53000 अब बड़ा पुट राइटर्स का जोन बन चुका है। यह फिलहाल खरीदारी के पक्ष में सपोर्ट दे रहा है।

Market today : मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ से जाने आज बाजार में किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का बढ़िया मौका

आज की दो टॉप ट्रेडिंग पिक्स

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइज़र्स(EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़। इनकी आज सीजी पावर और पिडीलाइट इंडस्ट्रीज में खरीदारी की सलाह है। CGPOWER के फ्यूचर्स में इनकी 855 के आसपास, 845 के स्टॉपलॉस के साथ 875 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, PIDILITE फ्यूचर्स में उनकी 1458-1460 के आसपास, 1425 के स्टॉपलॉस के साथ, 1510 के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।