Get App

Stock Market Insight : कैपिटल मार्केट से रिलेटेड स्टॉक्स में दिख रहा दम, पावर और एनर्जी शेयरों में भी देखने को मिलेगा अच्छा मोमेंटम

Stock Market Insight : कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी ने एक रेंज बाउंड पैटर्न बना के रखा है। कल के दिन में बहुत सारी चिंताएं थी। उसके बावजूद मार्केट में रिकवरी दिखी। कल का फॉर्मेशन काफी अच्छा था। आज भी कुछ पॉजिटिव है और मार्केट 23,800 को बार-बार छूने की कोशिश कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि मार्केट 24,000-24,200 के लेवल्स दिखा सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 21, 2026 पर 12:02 PM
Stock Market Insight : कैपिटल मार्केट से रिलेटेड स्टॉक्स में दिख रहा दम, पावर और एनर्जी शेयरों में भी देखने को मिलेगा अच्छा मोमेंटम
Stock Market Insight : श्रीकांत चौहान ने कहा कि खरीदारी करने के लिए कैपिटल मार्केट से रिलेटेड स्टॉक्स अच्छे लग रहे हैं। इमें मोमेंटम जारी रहेगा। एंजेल वन तो पहले से ही तेजी में है

Stock Market Insight : शुरुआती तेजी गवांते हुए बाजार हल्के हरे निशान में कारोबार कर रहा है। FMCG और IT शेयरों में गिरावट के बीच बाजार दिन के उच्चतम स्तर से तेजी से गिरा है। निफ्टी 23,700 के नीचे चला गया है। फिलहाल 11.25 बजे के आसपास निफ्टी 55.95 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 23,720 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 101.43 अंक यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 75,420 के आसपास दिख रहा था। ऊपरी स्तरों से आई इस गिरावट की वजह प्रॉफ़िट बुकिंग और मीडिया में उन खबरों का आना था,जिनमें कहा गया था कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) रुपये को स्थिर करने के लिए कई उपायों पर विचार कर रहा है,जिसमें ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी भी शामिल है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि अगर निफ्टी की बात करें तो निफ्टी ने एक रेंज बाउंड पैटर्न बना के रखा है। कल के दिन में बहुत सारी चिंताएं थी। उसके बावजूद मार्केट में रिकवरी दिखी। कल का फॉर्मेशन काफी अच्छा था। आज भी कुछ पॉजिटिव है और मार्केट 23,800 को बार-बार छूने की कोशिश कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि मार्केट 24,000-24,200 के लेवल्स दिखा सकता है। करंट लेवल से निफ्टी के लिए 23,700-23,600 के करीब बढ़िया सपोर्ट है। अगर मार्केट करेक्शन भी देता है तो भी उन लेवल से रिकवर कर सकता है। ऐसे में निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। अभी कुछ शॉर्ट नहीं करना है।

कैपिटल मार्केट से रिलेटेड स्टॉक्स में दिख रहा दम

उन्होंने आगे कहा कि खरीदारी करने के लिए कैपिटल मार्केट से रिलेटेड स्टॉक्स अच्छे लग रहे हैं। इमें मोमेंटम जारी रहेगा। एंजेल वन तो पहले से ही तेजी में है। बीएसई में भी मोमेंटम है। इसके अलवा कुछ एफएमसीजी कंपनियां भी अच्छी लग रहीं हैं। यहां पर भी मोमेंटम जारी रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें