Stock Market: शेयर बाजार में कत्लेआम! निवेशकों के ₹29.14 लाख करोड़ डूबे, कोरोना काल के गिरावट की आई याद

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 4 जून को कत्लेआम देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों 5.5% से अधिक की भारी गिरावट के साथ बंद हुए। यह पिछले सवा 2 साल में शेयर बाजार में आई सबसे बड़ी गिरावट है। यह गिरावट इतनी बड़ी थी निवेशकों के एक झटके में 29.14 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सेंसेक्स दिन के समय 6200 अंक तक लुढ़क गया

अपडेटेड Jun 04, 2024 पर 8:24 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 396.77 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 4 जून को कत्लेआम देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों 5.5% से अधिक की भारी गिरावट के साथ बंद हुए। यह पिछले सवा 2 साल में शेयर बाजार में आई सबसे बड़ी गिरावट है। यह गिरावट इतनी बड़ी थी निवेशकों के एक झटके में 29.14 लाख करोड़ रुपये डूब गए। लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में बीजेपी को एग्जिट पोल्स से कम सीटें मिलती दिख रही हैं, जिसका बाजार ने अंदाजा नहीं लगाया था। इसके चलते अफरातफरी का माहौल मच गया। सेंसेक्स दिन के समय 6200 अंक तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 21,300 के स्तर तक पहुंच गया था।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तो क्रमश: 8.07 फीसदी और 6.79 फीसदी की गिरावट आई। FMCG को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का एनर्जी, इंडस्ट्रियल्स, टेलीकॉम, यूटिलिटी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर इंडेक्स 10% से भी अधिक टूट गया।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 4,389.73 अंक या 5.74% की भारी गिरावट के साथ 72,079.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 1,379.40 अंक या 5.93% का गोता लगाकर 21,884.50 के स्तर पर बंद हुआ।


निवेशकों के ₹29.14 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 4 जून को घटकर 396.77 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 3 जून को 425.91 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 29.14 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 29.14 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

गिरावट इतनी तेज थी किसेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 6 शेयर ही आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में सबसे अधिक 6 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद नेस्ले इंडिया (Nestle India), एचसीएल टेक (HCL Tech), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.18% से लेकर 3.29 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 24 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) का शेयर 15.45 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), पावर ग्रिड (Power Grid) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर क्रमश: 8.87% से लेकर 14.42% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock2

3,339 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,934 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 498 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 3,339 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 97 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 139 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 242 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade2

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: भारतीय जनता पार्टी बहुमत से हुई दूर, लखनऊ से राजनाथ सिंह की जीत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।