Stock Market:बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा BJP और सहयोगी दलों को 'महा'जीत हासिल की है। शुक्रवार को बाजार इसी जीत की उम्मीद कर रहा था। गुरुवार को अदाणी खबर के बाद हमने लॉन्ग कराया। अनुज ने कहा कि शुक्रवार को CNBC-आवाज़ ने लॉन्ग की सलाह दी। उनका कहना है कि आज निफ्टी 24,400-24,500 पर खुलेगा। 24,400-24,500 पर बाजार थोड़ा कंसोलिडेट करेगा। उन्होंने कहा कि हर गिरावट में खरीदारी की सलाह है इसके लिए 23,800 पर स्टॉपलॉस जरुर लगाए। अब इस बाजार में शॉर्ट करना भूल जाएं।
महाराष्ट्र में BJP की जीत को बड़े मैक्रो ट्रिगर के तौर पर देखना चाहिए। महाराष्ट्र देश का सबसे अमीर और इंडस्ट्रियल राज्य है। राजनैतिक तौर पर भी महाराष्ट्र UP के बाद सबसे अहम राज्य है। गुरुवार को खराब खबर पर निफ्टी ने बॉटम बनाया। शुक्रवार को ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स ने खरीदारी की। अगर 24,500 पर भी कोई लेगा तो 2000 अंकों की ऊपर जगह है। अब ये बाजार नया शिखर जल्द ही लगाएगा। ये समझने की जरूरत है कि बाजार गिरा क्यों था।
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के गिरने का बड़ा कारण खराब नतीजे थे। खराब नतीजों का बड़ा कारण सरकार की तरफ से कम Capex था। अब इस सरकार की रिफॉर्म की गाड़ी वापस तेजी से दौड़ेगी। एक उदाहरण लीजिए, जैसे माइक्रोफाइनेंस सेक्टर। सबसे ज्यादा बाउंसबैक माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में ही आएगा।
अनुज सिंघल ने कहा कि निवेशकों के लिए हमारी हमेशा एक ही सलाह रही है। पूरे 2 महीने की करेक्शन में खरीदारी की सलाह रही है। अब निवेशकों को कुछ बड़ा करने की जरूरत नहीं है। अपने पोर्टफोलियो को अब रिकवर और तेजी में आते हुए देखें। हर गिरावट पर अब भी लगातार पैसा लगाते रहें। DIP और SIP को नहीं भूलना है, ये ध्यान रखना है।
ट्रेडर्स को एक चीज समझनी होगी। बाजार में ये नई तेजी की शुरुआत है। बाजार की पोजीशनिंग अब भी काफी शॉर्ट है। शुक्रवार को FIIs ने लॉन्ग जोड़े और शॉर्ट काटे। FIIs अभी भी 1.54 लाख शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। निफ्टी आज जोरदार तरीके से 20 DEMA को पार करेगा। अब ट्रेडर्स 23,800 के SL के साथ लॉन्ग रहें।
अनुज सिंघल ने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि 500 अंक के गैपअप पर क्या करें? पहले 15 मिनट कुछ भी नहीं करें। पहले 15 मिनट में कॉल लेंगे तो फंस सकते हैं। बाजार में मुनाफावसूली का इंतजार करें। एक बार मुनाफावसूली खत्म हो वहां पर खरीदारी करें। जहां भी खरीदारी करें, पहले घंटे का लो अब SL लगाएं। पोजीशनल लॉन्ग सौदों पर अब 24,000 का SL लगाएं (20 DEMA)। अगर आज बाजार हाई पर बंद हो तो बिंदास कैरी भी करें। 24,200-24,500 पर भारी कॉल राइटिंग है। इस एक्सपायरी में 24,800-25,000 भी संभव है।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक जल्द ही नया शिखर लगा सकता है। निफ्टी बैंक ने पूरी गिरावट में आउटपरफॉर्म किया है। शुक्रवार को निफ्टी बैंक 20 DEMA पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक को 500-1000 अंक ऊपर भी ले सकते हैं। हर छोटी गिरावट और कंसोलिडेशन में खरीदारी करें। निफ्टी बैंक पर अब पोजीशनल SL 51,000 का होगा। 52,000 के ऊपर अगर निकले तो बारी काम शॉर्ट पूरा करेंगे।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।