इन कंपनियों के शेयर्स को बाजार का बाजीगर कहिए या जादूगर। इनकी कहानी में जबरदस्त रोमांच है। इनकी स्टोरी में चढ़ाव है तो उतार भी नजर आ रहा है। इन्होंने अपने ड्रीम रन से पूरे बाजार को सरप्राइज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कोविड काल का सुनहरा दौर देखने के बाद अचानक इनकी सेहत नाजुक हो गई। लेकिन चैंपियन की SPRIT दिखाते हुए फिर एक बार कमाल की स्पीडी रिकवरी दिखाई। यहां पर बात कर रहे हैं फार्मा शेयरों की जिन्होंने अपने स्टॉक्स में निचले स्तरों से 10 से 60 प्रतिशत की रिकवरी दिखाई है। फार्मा शेयरों के फिटनेस टेस्ट पर पेश है सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा की रिपोर्ट-
