Stock Market Highlights : 2025 के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार में जोश देखने को मिला है। सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी रही। तेल-गैस, PSE, एनर्जी शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। मेटल, इंफ्रा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। PSU बैंक, रियल्टी इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। IT इंडेक्स हल्की गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स 546 प्वाइंट चढ़कर 85,221 पर बंद हुआ है। निफ्टी 191 प्वाइंट चढ़कर 26,130 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 411 प्वाइंट चढ़कर 59,582 पर बंद हुआ है। मिडकैप 570 प्वाइंट चढ़कर 60,485 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में खरीदारी दिखी। बैंक निफ्टी के 14 में से 10 शेयरों में तेजी रही। रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 89.87/$ पर बंद हुआ।
