Get App

शेयर मार्केट में डूबे ₹2 करोड़, ऑप्शंस के चलते 30 साल की उम्र में भारी कर्ज, अब मिल रही एक से बढ़कर एक सलाह

Options Trading Losses: फ्यूचर्स-ऑप्शंस (F&O) में 90% को घाटा होता है लेकिन घाटा इतना बड़ा, जानकर चौंक जाएंगे। एक 30 साल के शख्स के ऑप्शंस ट्रेडिंग में ₹2 करोड़ से अधिक डूब गए। इतने भारी कर्ज के बाद शख्स ने लोगों से कुछ सवाल पूछे हैं ताकि वह फिर से नई शुरुआत कर सके। जानिए कि ट्रेडर कितने मुश्किल में है और इससे उबरने के लिए उसे क्या-क्या सलाह मिली हैं?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 2:04 PM
शेयर मार्केट में डूबे ₹2 करोड़, ऑप्शंस के चलते 30 साल की उम्र में भारी कर्ज, अब मिल रही एक से बढ़कर एक सलाह
Stock Market Losses: 30 साल की उम्र में ₹2 करोड़ का घाटा और वह भी ऑप्शन ट्रेडिंग से। एक बार फिर फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग के रिस्क ने ट्रेडर्स को तगड़े झटके की भयावह कहानी सामने आई है।

Stock Market Losses: 30 साल की उम्र में ₹2 करोड़ का घाटा और वह भी ऑप्शन ट्रेडिंग से। एक बार फिर फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग के रिस्क ने ट्रेडर्स को तगड़े झटके की भयावह कहानी सामने आई है। यह कहानी इस हफ्ते की शुरुआत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर सामने आई। इस शख्स ने अपने बारे में बताया कि उसकी हर महीने की कमाई ₹2.85 लाख है और उसने ऑप्शंन ट्रेडिंग में ₹2 करोड़ से अधिक गंवा दिए हैं। शख्स का कहना है कि खुद को चलाने के लिए वह लगातार उधार लेता रहा और अब अपने कर्ज को कम करने के तरीकों पर उसने लोगों से सलाह मांगी है।

कितनी मुश्किल में है ट्रेडर?

वायरल हो चुकी रेडिट पोस्ट में 30 वर्षीय शख्स का कहना है कि वह भारत में एक बड़ी कंपनी में काम करता है। इस सैलरीड प्रोफेशनल की हर महीने की इन-हैंड सैलरी करीब ₹2.85 लाख है तो ऐसे में शख्स का दावा है कि देखने में तो चीजें सही लग रही हैं लेकिन वास्तविकता इससे काफी अलग है। शख्स का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में उसने धड़ाधड़ ऑप्शंस ट्रेडिंग की जिसकी शुरुआत तो महज साइज इंवेस्टिंग के तौर पर हुई थी। शख्स ने आगे बताया कि वह ऑप्शन ट्रेडिंग में ₹2 करोड़ से अधिक गंवा चुका है और नुकसान की भरपाई करने और काम चलाने के लिए उसने लगातार कर्ज लिया।

शख्स के मौजूदा स्थिति की बात करें तो शख्स पर एचडीएफसी से करीब ₹27 लाख का पर्सनल लोन, ₹28 लाख का बजाज ओवरड्राफ्ट लोन, छोटी एनबीएफसी से ₹8-₹9 लाख का कर्ज, दो क्रेडिट कार्ड का ₹12 लाख का बकाया है। ट्रेडर का कहना है कि उस पर ईएमआई और ब्याज का बोझ इतना अधिक है कि इसकी सैलरी से इससे बाहर निकलने का रास्ता नहीं है। फिलहाल रेडिट यूजर ने ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद कर दी है और उनका कहना है कि अब दोबारा इस रास्ते आने का इरादा भी नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें