Stock Market: बाजार दे रहा दोबारा एंट्री का मौका, 25,800-25,950 सबसे अहम सपोर्ट जोन

बाजार का बड़ा ट्रेंड अभी भी पूरी तरह पॉजिटिव ही है। गिरावट में अच्छे शेयरों को पोर्टफोलियो में जोड़ते रहें। चाहें तो इस गिरावट में निफ्टी का ETF भी जोड़ लें। ट्रेडिंग में फिलहाल चुनिंदा शेयरों में पोजीशनल ट्रेड्स रखें। निफ्टी में दोनों तरफ की इंट्राडे ट्रेड्स खोजते रहें। जैसे ही बाजार से कन्फर्मेशन मिलेगा, निफ्टी का पोजीशनल नजरिया बनाएंगे

अपडेटेड Dec 04, 2025 पर 9:16 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक का प्लेसमेंट अच्छा है। निफ्टी बैंक ने ठीक 20 DEMA से बाउंस किया। खरीदारी का बेस्ट जोन 59,050-59,250 पर है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल निफ्टी ने इंट्राडे में 20 DEMA तोड़ दिया था, लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर रिकवरी करके उसे बचा लिया। बैंक निफ्टी ने भी कल शानदार रिकवरी दिखाई। जब तक क्लोजिंग बेसिस पर 20 DEMA बचता रहेगा, ट्रेंड नहीं टूटेगा। फिलहाल निफ्टी का 20 DEMA 25,950 पर है। 25,800-25,950 सबसे अहम सपोर्ट जोन है। बाजार शायद दोबारा एंट्री का मौका दे रहा है। इस बाजार का ट्रेंड पिछले 6 महीने से यही है। बाजार धीरे-धीरे ऊपर जाता है और बीच-बीच में करेक्शन आता है। बैंक निफ्टी पर भी कल का निचला स्तर बिल्कुल 20 DEMA पर ही रुका था। रुपये की करेक्शन से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। ये करेक्शन जल्द ही खत्म होनी चाहिए और बड़ा ट्रेंड शायद फिर से शुरू हो जाएगा।

बाजार: आज के संकेत


इस समय का सबसे बड़ा संकेत है FII की बिकवाली और रुपया देखने को मिला। कल भी FIIs ने कैश सेगमेंट में `3200 Cr की बिकवाली की । पिछले 5 दिनों में FIIs ने 13,000 Cr से ज्यादा का माल बेच डाला है। कल इंडेक्स फ्यूचर्स और स्टॉक फ्यूचर्स में भी भारी बिकवाली रही। कैश+फ्यूचर्स मिलाकर करीब `8500 Cr की बिकवाली हुई है और इसका सीधा असर रुपये पर भी साफ दिख रहा है। और अब शायद लग रहा है कि सरकार और RBI 90 पर कम्फर्टेबल हैं, लेकिन क्या ये पहली बार हुआ है जब रुपया गिरा है? और ना ही ये पहली बार है कि FIIs की इतनी भारी बिकवाली हुई है। इस साल FPIs अब तक `1.5 Lk Cr से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं। फिर भी बाजार ऑल-टाइम हाई के बिल्कुल करीब ही टिका हुआ है।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

बाजार का बड़ा ट्रेंड अभी भी पूरी तरह पॉजिटिव ही है। गिरावट में अच्छे शेयरों को पोर्टफोलियो में जोड़ते रहें। चाहें तो इस गिरावट में निफ्टी का ETF भी जोड़ लें। ट्रेडिंग में फिलहाल चुनिंदा शेयरों में पोजीशनल ट्रेड्स रखें। निफ्टी में दोनों तरफ की इंट्राडे ट्रेड्स खोजते रहें। जैसे ही बाजार से कन्फर्मेशन मिलेगा, निफ्टी का पोजीशनल नजरिया बनाएंगे। फिलहाल हम 26,300 पर मुनाफावसूली करवा के न्यूट्रल बैठे हैं। कल ICICI बैंक और HDFC बैंक ने शानदार रिकवरी दिखाई। बैंक निफ्टी में वापस। रैली शुरू होने के साफ संकेत दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी में कल का निचला स्तर अब लक्ष्मण रेखा बन चुका है।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,875-25,925 (20 DEMA, कल का low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,800-25,850 (पिछली तेजी का शुरुआती प्वाइंट) पर है पहला रजिस्टेंस 25,975-26,025 (न्यूट्रल जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 26,100-26,200 (ऑप्शंस जोन)पर है। पहले घंटे में आक्रामक ट्रेड लेने से बचें। अगर निफ्टी 25,900 बचाए तभी खरीदें, SL 25,800 पर है। अगर इंट्रा-डे में रिकवरी नाकाम हो तभी बिकवाली करें। बिकवाली सौदों के लिए दिन के शिखर का SL रखें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक का प्लेसमेंट अच्छा है। निफ्टी बैंक ने ठीक 20 DEMA से बाउंस किया। खरीदारी का बेस्ट जोन 59,050-59,250 पर है। लॉन्ग सौदों का सख्त और टाइट SL- 58,900 पर लगाए। कल पॉलिसी अच्छी रही तो 59,800-60,000 तक फिर जा सकता है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में नरमी, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, US में रिटेल कंपनियां बढ़ा रही गाइडेंस

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।