Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 6 ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी में 1,300 से भी ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है। इन 6 दिनों में निवेशकों को करीब 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। आज 16 अक्टूबर को भी निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूब गए। ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना मुश्किल हो गया है कि किन शेयरों में निवेश से उन्हें मुनाफा होने की संभावना है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट में उथल-पुथल के बीच प्राइवेट सेक्टर के बैंक, FMCG और ऑटो कंपनियों में दांव लगाया जा सकता है। मनीकंट्रोल ने यहां उन लार्जकैप शेयरों की एक लिस्ट तैयार की है जिन्हें रिसर्च एनालिस्ट्स द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।
ICICI Bank के शेयरों पर नजर रखने वाले 51 एनालिस्ट्स में से 48 ने इसे Buy की रेटिंग दी है। इन एनालिस्ट्स के टारगेट प्राइस का औसत 118.96 रुपये है। यह मौजूदा लेवल से 31.88 फीसदी अधिक है। इसका मतलब है कि एक्सपर्ट्स को इसमें मजबूत तेजी की उम्मीद है।
सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के शेयरों पर नजर रखने वाले 52 एनालिस्ट्स में से 47 ने इसे खरीदने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस 717.48 रुपये है। यानी मौजूदा कीमत से 31.58 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है।
एनालिस्ट एक्सिस बैंक पर भी पॉजिटिव हैं। प्राइवेट सेक्टर लेंडर पर नजर रखने वाले 50 एनालिस्ट्स में से 45 ने "Buy" रेटिंग दी है। मौजूदा मार्केट प्राइस से स्टॉक में 1,169.78 रुपये के टारगेट प्राइस पर 12 महीनों में 20.8 फीसदी का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
प्राइवेट सेक्टर बैंक IndusInd Bank पर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। इसका टारगेट प्राइस 1703.52 रुपये है और 48 में से 45 एनालिस्ट्स ने इसे खरीदने की सलाह दी है। स्टॉक में अगले एक साल में 20.22 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है।
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के शेयरों ने पिछले कुछ समय में कमजोर प्रदर्शन किया है। हालांकि, एक्सपर्ट्स को इसमें अगले साल तेजी की उम्मीद है। 49 में से कम से कम 43 एनालिस्ट्स ने इसे खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए एवरेज टारगेट प्राइस 1,947.21 रुपये है। इस हिसाब से शेयरों में 32.86 फीसदी की तेजी की संभावना है।
ऑटोमेकर Mahindra and Mahindra के शेयरों पर 43 में से 38 एनालिस्ट्स बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए टारगेट प्राइस 1729.95 रुपये का है। यानी इसमें 14.85 फीसदी की बढ़त की उम्मीद है।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India पर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। 49 में से 38 एनालिस्ट्स ने इसे खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 11178 रुपये का टारगेट प्राइस है। निवेशकों को 6.79 फीसदी का रिटर्न मिलने की संभावना है।
फार्मा कंपनी Sun Pharmaceuticals के शेयरों को 40 में से 35 एनालिस्ट्स ने Buy रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1248.42 रुपये है। यानी शेयरों में 13.44 फीसदी की तेजी की उम्मीद है।
एनालिस्ट्स को 508.02 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ITC के शेयरों में 17.12 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। आईटीसी पर नजर रखने वाले 38 एनालिस्ट्स में से 35 ने इसे खरीदने की सलाह दी है।
37 एनालिस्ट्स में से 35 ने लार्सन एंड टुब्रो को खरीदने की सलाह दी है। 3045.62 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ इन्फ्रॉस्ट्रक्चर कंपनी में 6.32 फीसदी की तेजी की उम्मीद है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)