Apollo Hospitals Share Price: हॉस्पिटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise) के शेयरों में आज शानदार तेजी दिख रही है। मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में यह करीब 2 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ 6723.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.95 फीसदी उछलकर 6744.70 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक अभी इसमें और तेजी की गुंजाइश है यानी कि मौजूदा लेवल पर भी इसमें पैसे लगा सकते हैं। इस साल अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर करीब 17 फीसदी मजबूत हुए हैं।
अपोलो हॉस्पिटल्स का कंसालिडेटेड EBITDA दिसंबर 2023 तिमाही में सालाना आधार पर 21 फीसदी उछलकर 613 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के अनुमान के मुताबिक यह उसके अनुमान के ही हिसाब से है। 24*7 के घाटे और ESOP की लागत को एडजस्ट करने पर EBITDA सालाना आधार पर 9 फीसदी उछलकर 770 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अपोलो हॉस्पिटल्स ने सभी सेगमेंट्स में मजबूत ग्रोथ प्लेटफॉर्म तैयार किया है और डिजिटल भी हो गई है जिनके दम पर यह एक मजबूत ओमनी चैनल प्लेयर बन गई है।
इसकी ऑफलाइन मार्केट में दमदार मौजूदगी है। इसके डिजिटल कारोबार का EBITDA अगली 6-8 तिमाहियों में ब्रेक इवन पर पहुंच सकता है। ब्रोकरेज ने इसके वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 के EBITDA अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है। ओवरऑल वित्त वर्ष 2024-वित्त वर्ष 2026 के बीच इसका EBITDA सालाना 16 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकता है। ब्रोकरेज ने 7050 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग को मेंटेन रखा है।
एक साल में कैसी रही Apollo Hospitals के शेयरों की चाल
अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर पिछले साल 15 फरवरी 2023 को एक साल के निचले स्तर 4078.40 रुपये पर थे। इस लेवल से एक साल में यह 65 फीसदी से अधिक उछलकर आज 13 फरवरी 2024 को 6744.70 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से इस लेवल से अभी यह और ऊपर उछल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।