Get App

Stock market news : निफ्टी की चाल सपाट, सेंसेक्स में तीन दिन की तेजी थमी, IT शेयरों में गिरावट ने बढ़ाई चिंता

Stock market news : 13 नवंबर को घरेलू इंडेक्स सपाट खुले हैं। महंगाई में नरमी और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे अच्छे संकेतों के बावजूद तीन दिन की तेजी के बाद निवेशक सतर्क दिख रहे हैं। निफ्टी ने सुस्त शुरुआत की है। सेंसेक्स में तीन दिन की तेजी थमती दिखी है। IT शेयरों में गिरावट ने चिंता बढ़ा दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2025 पर 10:24 AM
Stock market news : निफ्टी की चाल सपाट, सेंसेक्स में तीन दिन की तेजी थमी, IT शेयरों में गिरावट ने बढ़ाई चिंता
Market Today : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार को नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर ले जाने के लिए और ज्यादा ट्रिगर्स की जरूर है। बिहार चुनाव के नतीजों को बाजार द्वारा काफी हद तक पचा लिया गया है

Stock market news : भारत के इक्विटी बेंचमार्क निफ्टी 50 और सेंसेक्स में 13 नवंबर को शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार तीन दिन की तेजी के बाद निवेशक सतर्क दिख रहे हैं। सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 4.68 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,461.83 पर और निफ्टी 2.50 अंक या 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,878.30 पर दिख रहा था। लगभग 1880 शेयरों में तेजी आई, 1388 शेयरों में गिरावट आई और 164 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था

सेक्टोरल इंडेक्सों के रुझान मिले-जुले

शुरुआती कारोबार में सेक्टोरल इंडेक्सों के रुझान मिले-जुले नजर आ रहे थे। मेटल में हुई बढ़त, आईटी और निजी बैंकों के शेयरों की कमजोरी से बेअसर हो गई है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज़्यादा 0.91 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि, निफ्टी मीडिया में 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी में 0.34 प्रतिशत और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.17 प्रतिशत की गिरावट आई है। निफ्टी ऑटो, तेल एवं गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी हल्की गिरावट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें