भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारो में मजूबती के साथ कारोबार हो रहा है। SGX NIFTY में 100 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। आज फेड चेयरमैन जेरॉम पॉवेल के भाषण से पहले US फ्यूचर्स में भी तेजी है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे। उधर क्रूड और सोने में तेजी लौटी है। लगातार छह दिनों की गिरावट के बाद क्रूड संभला है। चीन से मांग सुधरने की उम्मीद से इसका भाव करीब 2 फीसदी उछलकर 81 डॉलर के पार चला गया है। सोना भी एक महीने के निचले स्तर से सुधरा है। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी में कहां होंगे कमाई के मौके आइए इस पर जानते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।
वीरेंद्र का कहना है कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 17847/871(20DEMA)-17923 पर और फिर बड़ा रजिस्टेंस 17956-17973/18010 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 17725-17667 पर और दूसरा बड़ा बेस 17614-17572/545(200DEMA)पर है। निफ्टी एक बार फिर 17847 का अहम स्तर पार नहीं कर पाया है। FIIs की बिकवाली ने निफ्टी की रफ्तार थामी है। पहले बेस जोन 17700 पर इंट्राडे पुलबैक मिला है। वीकली कॉन्ट्रैक्ट में राइटर्स का पलड़ा भारी है। 17800-900-18000 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। 17700-600-500 पर पुट राइटर्स हावी हैं। गिरावट पर बेस के करीब खरीदें। इंट्राडे में छोटे-छोटे स्विंग दिख सकते हैं। आज के लिए 17847-871-17725-667 की रेंज संभव है। 17847-871 के ऊपर निकलने के बाद भी बड़ा स्विंग देखने को मिल सकता है। 17667 के नीचे फिसला तो 17545(200DEMA) संभव है।
वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 41510-41671 और उसके बाद 41872-41938/42010 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 41244-41026 पर और दूसरा बड़ा बेस 40810-40611 पर है। शुरुआत में अच्छे ट्रेड मिले और ये 20 DEMA तक चढ़ा। क्लोजिंग अच्छी नहीं रही, फिर भी 41000 और 100 DEMA के ऊपर बना हुआ है। पहले बेस पर 41000 का पुट राइटर और 100 DEMA नजर आ रहा है। 41510 कॉल राइटर्स का जोन है। 20 DEMA यानी 41671 सप्लाई जोन है। पहले बेस के ऊपर तक गिरावट में खरीदारी करें। पहले रेजिस्टेंस के जोन में मुनाफा बुक करें। 41671 के ऊपर ही बड़ा स्विंग मिलेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।