आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। SGX NIFTY 102.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। कल यानी 16 फरवरी के कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स भारी वौलेटिलिटी के बाद सपाट बंद हुआ है। सेंसेक्स आज सेंसेक्स 44.42 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 61,319.51 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 20.00 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 18,035.85 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं IT, रियल्टी, मेटल शेयरों मे तेजी देखने को मिली। फार्मा, इंफ्रा, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो शेयरों में दबाव रहा। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी में कहां होंगे कमाई के मौके आइए इस पर जानते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।
वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18049-18119 पर और फिर बड़ा रजिस्टेंस 18149-18183/213 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 17954-17919
वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 41847-41987
और उसके बाद 42197-42180/42230 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 41489-41315 पर और दूसरा बड़ा बेस 41190-41080 पर है। कल बैंक निफ्टी 20 DEMA पर बंद हुआ। 41500-41300 जोन में कई अहम मूविंग एवरेज देखने को मिले। 41500-41400-41000 पुट राइटर्स का जोन है और 41500-800-42000 पर कॉल राइटिंग। 100 DEMA 41315 के पास लेना अच्छा होगा। शुरुआत देखें कैसी होती है, कहां रुकता है पहले बेस पर या दूसरे बेस पर बनता है। गिरावट को खरीदें, 50 DEMA या फिर 41847-987 मुनाफावसूली का अच्छा जोन है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।