Credit Cards

यूएस में ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका से ग्लोबल मार्केट फिसले, एशियाई बाजारों पर भी दबाव

अमेरिका में ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका से ग्लोबल मार्केट फिसले है। एशियाई बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY भी आधा परसेंट टूटा है। US FUTURES में कमजोरी है। डाओ कल 430 अंक गिरकर बंद हुआ था। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। फेड अधिकारियों ने दरें 0.50% बढ़ने के संकेत दिए है

अपडेटेड Feb 17, 2023 पर 8:12 AM
Story continues below Advertisement
SGX NIFTY 102.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 27,537.36 के आसपास दिख रहा है।

अमेरिका में ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका से ग्लोबल मार्केट फिसले है। एशियाई बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY भी आधा परसेंट टूटा है। US FUTURES में कमजोरी है। डाओ कल 430 अंक गिरकर बंद हुआ था। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। फेड अधिकारियों ने दरें 0.50% बढ़ने के संकेत दिए है । Loretta Mester और James Bullard ने किया दरें बढ़ने का समर्थन किया है। डाओ 1.26%, नैस्डेक 1.78% गिरकर बंद हुआ जबकि S&P 500 इंडेक्स करीब 1.50% गिरकर बंद हुआ ।

अमेरिका में WPI महंगाई दर उम्मीद से ज्यादा बढ़ी। जनवरी में US में WPI की दर बढ़कर 0.7% हुई। जबकि बाजार को WPI 0.4% होने का अनुमान था। US में जॉबलेस क्लेम घटकर 194,000 हुई है। बाजार को जॉबलेस क्लेम 2 लाख रहने का अनुमान था। US में 30 सालों के होम लोन की दर बढ़कर 6.32% हुई। इस बीच चीन में जनवरी में नए घरों के दाम बढ़े है। मार्च में ECB दरों में 0.50% की बढ़ोतरी कर सकता है। बैंक ऑफ जापान के रुख में भी सख्ती के संकेत दिए है। मंगलवार को BOJ के गवर्नर Kazuo Ueda बने।

Stock Market Today Live: SGX NIFTY दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत


क्रूड में नरमी, सोने में सुधार

क्रूड कीमतों में नरमी है। ब्रेंट 85 डॉलर के नीचे फिसला है। अमेरिका के आर्थिक आंकड़े और क्रूड भंडार बढ़ने से कीमतों पर दबाव दिखा । उधर, एक महीने के निचले स्तरों से सोना सुधरा है। COMEX GOLD 1840 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 102.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 27,537.36 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.41 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.74 फीसदी गिरावट 15,436.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 20,907.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 3,255.27 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।