Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

Stock market: बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 42390-42510 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 42740-42870 पर है। इसका पहला बेस 41910-41760 पर और दूसरा बड़ा बेस 41590-41410 पर है

अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 8:37 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18421-18483 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 18513-18566/618 पर है। इसके लिए पहला बेस 18271-18216 पर और बड़ा बेस 18171-18137 पर है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहें हैं। एशिया की मिलीजुली शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में हल्की मजबूती दिख रही है। लेकिन US FUTURES पर हल्का दबाव है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। NASDAQ करीब 2 फीसदी उछला था। शुक्रवार को US मार्केट बढ़त के साथ बंद DOW में 32 और NASDAQ में 209 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिली थी। S&P 36 प्वाइंट की बढ़त के साथ 3992 पर बंद हुआ था। S&P के लिए जून के बाद पिछला हफ्ता सबसे बेहतरीन रहा। डॉलर इंडेक्स 107 के नीचे फिसल गया है।

    निफ्टी पर रणनीति

    इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार में आज इंडेक्स में कैसे हो सकती है कमाई और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कौन से लेवल हैं अहम इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्रे कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18421-18483 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 18513-18566/618 पर है। इसके लिए पहला बेस 18271-18216 पर और बड़ा बेस 18171-18137 पर है। पहले रेजिस्टेंस 18270-310 के करीब खरीदारी की राय दी थी। FIIs की अच्छी खरीदारी जारी है। 18300 पर बड़ी पुट राइटिंग देखने को मिली है। निफ्टी का अगला दायरा 18566-618 पर संभव है। लॉन्ग रहें। पोजिशनल लॉन्ग कायम रहे, पहले बेस के करीब खरीदारी करें। 18500-600 के जोन में वीकली कॉल राइटर्स जमें हैं।


    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 42390-42510 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 42740-42870 पर है। इसका पहला बेस 41910-41760 पर और दूसरा बड़ा बेस 41590-41410 पर है। बैंक निफ्टी नए शिखर पर बंद हुआ। HDFC BANK की वजह से 42000 के ऊपर टिका। 42000 के स्तर पर अच्छी पुट राइटिंग देखने को मिली है। OI में 31 लाख शेयर हैं। 42200 से 41500 के बीच अच्छी पुट राइटिंग देखने को मिली है। 43000 के जोन में 14.85 लाख शेयर हैं। तकनीकी तौर पर कोई रेजिस्टेंस नहीं है। लॉन्ग रहें 42500 पर छोटा रेजिस्टेंस है। 42500 पार हुआ तो 42740-870 भी संभव है।लॉन्ग रहें और पहले बेस के करीब खरीदारी से फायदा है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।