Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18284 और उसके बाद बड़ा सपोर्ट 18260 और 18221 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18363 फिर 18387 और 18427 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 8:01 AM
Story continues below Advertisement
11 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3958.23 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 615.54 करोड़ रुपए की खरीदारी की

11 नवंबर को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। ग्लोबल बाजारों में आई तेजी ने भारतीय बाजारों में भी जोश भर दिया। अमेरिका में महंगाई में आई गिरावट और इसके चलते ब्याज दरों में बढ़त के दौर पर लगाम लगने की उम्मीदों के बीच भारत सहित दुनिया भर के बाजार तेजी में आ गए हैं। 11 नवंबर को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी, मेटल, ऑयल एंड गैस शेयरों की तेजी ने बाजार को अच्छा सपोर्ट दिया। शुक्रवार 11 नवंबर को सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ खुले थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1181 अंक यानी 1.95 फीसदी की बढ़त के साथ 61795 पर और निफ्टी 321 अंक यानी 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ 18350 के स्तर पर बंद हुआ था। ये पिछले साल के 19 अक्टूबर के बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग थी। निफ्टी ने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया था।

लेकिन ब्रॉडर मार्केट में इस उत्साह का अभाव था। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.07 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। नरम पड़ती वोलैटिलिटी से भी शुक्रवार को बाजार को सपोर्ट मिला था। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX)7.5 फीसदी टूट कर 14.41 पर आता दिखा था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक लंबी बुल कैंडल बनती दिखा थी, जिसमें एक बड़ा और खाली ओपनिंग अपसाइड गैप था। निफ्टी मजबूती के साथ 18150 की बड़ी बाधा के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। अब ये 18350 पर स्थिथ एक दूसरे रजिस्टेंस को भी तोड़कर ऊपर जाने की तैयारी में है जो इसी साल जनवरी में बना हाई है। ये एक पॉजिटिव संकेत है। जिसको देखते हुए लगता है कि नियर टर्म में निफ्टी में हमें और तेजी आती नजर आ सकती है।


नागराज शेट्टी ने आगे कहा कि नियर टर्म में निफ्टी हमें 18600 का स्तर पार करके नया ऑल टाइम हाई लगाता नजर आ सकता है। निफ्टी के लिए 8150 पर इमीडिएट सपोर्ट दिख रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18284 और उसके बाद बड़ा सपोर्ट 18260 और 18221 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18363 फिर 18387 और 18427 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Sembcorp की होगी Vector Green, 2780 करोड़ रुपये में हुआ अधिग्रहण का सौदा

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41970 और उसके बाद बड़ा सपोर्ट 41869 और 41706 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42297 फिर 42398 और 42561 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

19500 की स्ट्राइक पर 26.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 19000 पर सबसे ज्यादा 25.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18300 की स्ट्राइक पर 20.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18300 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 6.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18400 पर भी 6.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18200 और फिर 18100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 32.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17000 पर सबसे ज्यादा 28.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18300 की स्ट्राइक पर 22.59 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

18300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 17.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18400 पर भी 10.49 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 18200 पर 5.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17000 और फिर 17200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें ICICI Prudential, Honeywell Automation, Power Grid Corporation of India, Kotak Mahindra Bank और ICICI Bank के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

48 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 11 नवंबर के कारोबार में 48 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमेंNifty Financial, Persistent Systems, Bank Nifty, Coforge और Ashok Leyland के नाम शामिल हैं।

30 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 11 नवंबर के कारोबार में जिन 30 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें City Union Bank, Dalmia Bharat, Bank of Baroda, Britannia Industries और Amara Raja Batteries के नाम शामिल हैं।

35 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 11 नवंबर के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Gujarat Narmada Valley Fertilizers and Chemicals, Eicher Motors, Indian Hotels, Ipca Laboratories और Zydus Life Sciences के नाम शामिल हैं।

83 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 11 नवंबर के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Mphasis, Indraprastha Gas, Tata Motors, Cummins India और Lupin के नाम शामिल हैं।

आज 14 नवंबर को आने वाले नतीजे

ONGC, Grasim Industries, Biocon, Bharat Forge, Apollo Tyres, IRCTC, Aarti Industries, Abbott India, Ahluwalia Contracts, Aarey Drugs & Pharmaceuticals, Balkrishna Industries, BGR Energy Systems, Birla Tyres, CESC, Dilip Buildcon, Godrej Industries, Greaves Cotton, HUDCO, Indiabulls Housing Finance, Jyothy Labs, Linde India, Lux Industries, Mindspace Business Parks REIT, NBCC (India), Radico Khaitan, Sobha और SpiceJet के सितंबर तिमाही के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

FII और DII आंकड़े

11 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3958.23 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 615.54 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

14 नवंबर को NSE पर दो स्टॉक Gujarat Narmada Valley Fertilizers and Chemicals और Punjab National Bank F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।