Sembcorp की होगी Vector Green, 2780 करोड़ रुपये में हुआ अधिग्रहण का सौदा

वेक्टर ग्रीन देश के 13 राज्यों में रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन गतिविधियों से जुड़ी हुई है। वेक्टर ग्रीन के पोर्टफोलियो में 495MW की सोलर क्षमता और 24MW की पवन क्षमता शामिल है, जिसमें 64MW की सोलर परियोजनाएं विकास के चरण में हैं

अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 6:56 AM
Story continues below Advertisement
वेक्टर के अधिग्रहण के बाद सेम्बकॉर्प की भारतीय इकाई की रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन क्षमता बढ़कर तीन गीगावाट हो जाएगी

सिंगापुर स्थित सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज (Sembcorp Industries) ने 13 नवंबर को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा (Sembcorp Green Infra)ने भारत में स्थित अपने रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार का विस्तार करने के लिए 2780 करोड़ रुपये में वेक्टर ग्रीन एनर्जी (Vector Green) को खरीदने के लिए एक करार किया है। ये खरीद के लिए पैसे का इंतजाम कंपनी आंतरिक नकद संसाधनों और लोन के माध्यम से किया जाएगा। यह अधिग्रहण दूसरी वैधानिक मंजूरियों को औपचारिकताओं के अधीन है। इस अधिग्रहण के 2023 की पहली तिमाही तक संपन्न होने की उम्मीद है।

सेम्बकॉर्प की रिन्यूएबल एनर्जी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 8.5 गीगावाट हो जाएगी

यह सौदा पूरा होने के बाद सेम्बकॉर्प की रिन्यूएबल एनर्जी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 8.5 गीगावाट हो जाएगी। कंपनी ने वर्ष 2025 तक 10 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। 22 सितंबर को, मनीकंट्रोल ने सबसे पहले रिपोर्ट किया था कि सेम्बकॉर्प इस अधिग्रहण के लिए सबसे बड़े दावेदार के रूप में उभरा था।


कंपनी की तरफ से इस इस बारे में जारी अधिकृत बयान में कहा गया है कि "सिंगापुर स्थित सेम्बकॉर्प की भारतीय इकाई सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा लिमिटेड ने वेक्टर ग्रीन एनर्जी में 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड-2 के साथ एक समझौता किया है। इस सौदे का अनुमानित मूल्य करीब 2780 करोड़ रुपये है"।

Vedanta-Foxconn प्लांट के लिए महाराष्ट्र की जगह क्यों चुना गुजरात? Anil Agarwal ने बतायी यह वजह

वेक्टर ग्रीन की देश के 13 राज्यों में है पैठ

वेक्टर ग्रीन देश के 13 राज्यों में रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन गतिविधियों से जुड़ी हुई है। वेक्टर ग्रीन के पोर्टफोलियो में 495MW की सोलर क्षमता और 24MW की पवन क्षमता शामिल है, जिसमें 64MW की सोलर परियोजनाएं विकास के चरण में हैं। वेक्टर के अधिग्रहण के बाद सेम्बकॉर्प की भारतीय इकाई की रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन क्षमता बढ़कर तीन गीगावाट हो जाएगी। इसमें 1GW सोलर क्षमता और 2GW पवन क्षमता शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।