ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। एशिया की बढ़त पर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY 0.25 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। US FURUTES में भी हल्की मजबूती है। हालांकि FED मिनट्स रिलीज से पहले कल अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुए थे। कल के कारोबार में DOW में 45 और NASDAQ में 121 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। S&P 15 अंक गिरकर 3950 पर बंद हुआ था। ट्रेडर्स को US फेड मिनट्स का इंतजार है। ऐसे में आज भारतीय बाजार की कैसी रह सकती है चाल। निफ्टी-निफ्टी बैंक में कहां हो सकती है कमाई,? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
