ग्लोबल बाजार से आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। SGX NIFTY करीब 100 अंक ऊपर है। एशियाई बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। फेड्स मिनट्स के बाद कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। नवंबर बैठक के मिनट्स में US फेड ने ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। कुछ सदस्यों ने कहा है कि लगातार तेज बढ़ोतरी से फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ेगा। उधर रूस के कच्चे तेल पर प्राइस कैप लगाने की चर्चा से क्रूड में 4 फीसदी की गिरावट आई है। ब्रेंट 85 डॉलर के पास आ गया है। G7 देशों के बीच क्रूड प्राइस 65 से 70 डॉलर की रेंज में तय करने पर चर्चा हुई है। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे होगी कमाई इस पर आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई। इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 18317-18357 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 184397-18421/466 है। इसका पहला बेस जोन 18239-18205 और दूसरा बड़ा बेस जोन 18171-18139 है। निफ्टी ऑप्शन राइटर्स के जोन में फंसा है। डेटा भी दायरा दिखाता है। 18300-400 कॉल में सबसे ज्यादा OI, 1.44-1.16 करोड़ शेयर है। नीचे 18200 पुट में 78 लाख और 18000 पुट में 95 लाख का OI है। पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें या कॉल राइटर को पहले जोन में संभले तब लेना अच्छा होगा। नए ब्रेकआउट के लिए 18317 के ऊपर समय बिताना जरूरी है। नई तेजी के लिए RIL,IT शेयरों का चलना बेहद जरूरी है। 18317 के ऊपर 18357-397-421 के स्तर भी संभव हैं।
निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई। इस पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 42874-43020 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 43190-43360 है। इसका पहला बेस जोन 42510-42377 और दूसरा बड़ा बेस जोन 42210-42080 है। कल 42577 के ऊपर खरीदने की रणनीति ने अच्छा काम किया। 42840 का लक्ष्य हासिल हो गया है। 43000 कॉल में 35 लाख OI है। आज एक्सपायरी का दिन है। नीचे 42500 पुट में 37 लाख का OI है। 42400-300 का PCR भी ज्यादा है। निफ्टी बैंक मजबूत है। खरीदें और गिरावट में खरीदें ही काम करेगा। लॉन्ग रहें, पहले बेस तक की गिरावट को भी खरीदें। एक्सपायरी के चलते मुनाफा लेते चलें, 43000-43190 के पास अच्छा जोन है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।