Stock Market Next Week: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार की छह दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स, निफ्टी करीब 0.9% फिसलकर बंद हुए तो वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई। बैंकिंग शेयरों में भारी दबाव रहा। निफ्टी बैंक 606 अंक टूटकर 55,149 पर बंद हुआ, जबकि सभी 12 बैंकिंग स्टॉक्स लाल निशान में रहे। मेटल, FMCG, तेल-गैस, IT और रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। हालांकि फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई। निफ्टी के 50 में से 42 और सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट रही।
